Full width home advertisement

Travel the world

Climb the mountains

Post Page Advertisement [Top]

जोनाई , निज संवाददाता , 20 दिसंबर :
धेमाजी जिले के जोनाई महकमा में टीम एरोर के तत्वावधान में और कपलंग सिसांग क्लब और टीएमपीके की कपलंग बक्ता समिति के सहयोग से सैदी मैलो उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में स्वर्गीय देवराम कुम्बांग के स्मृति में प्राइज मनी फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित किया गया।
     राष्ट्रीय गीत के साथ इस फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया। फाइनल मैच में बाहिर जोनाई फुटबॉल दल ने उमा फुटबॉल क्लब टीम को ट्राईबेकर के सहायता से 5/4 गोल से जीत दर्ज कर स्वर्गीय देवराम कुम्बांग के स्मृति फुटबॉल प्रतियोगिता की ट्राफी अपने नाम किया। 
    इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जोनाई प्रेस क्लब के अध्यक्ष रोयल पेगु , सम्मानित अतिथि के तौर पर महकमा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. किशोर कुमार कामान और विशिष्ट अतिथि के रूप में सेदी मेलों स्कूल के दिनों सारह , भाजपा के पुर्व मण्डल समिति के महासचिव पुतुल पेगु , जोनाई प्रेस क्लब के सचिव मनोज कुमार प्रजापति , शिक्षक कृष्ण कांत मिली , योगेश प्रेमे , विनोद पेगु , आदित्य सारह , मनु पेगु , हरि दलै , लक्ष्मी टाये ,नासार सिंते ,गिरीन टाये के साथ ही स्वर्गीय देवराम कुम्बांग के परिवार के सदस्य क्रमशः विजया कुम्बांग ,प्रशांत कुम्बांग ,पिंकु कुम्बांग , पम्पी कुम्बांग ,कुहिमा कुम्बांग , चंदन कुम्बांग , राजकुमार कुम्बांग , गोकुल कुम्बांग सहित स्थानीय लोग और खेल प्रेमियों ने हिस्सा लिया।
  जोनाई प्रेस क्लब के अध्यक्ष और मुख्य अतिथि रोयल पेगु ने विजयी टीम बाहिर जोनाई फुटबॉल दल को एक ट्राफी और नगद 10000 रुपए का पुरस्कार प्रदान किया गया। कपलंग सिसांग क्लब के अध्यक्ष धनंजय दलै ने रनर्स अप ट्राफी के साथ पांच हजार रुपए नकद पुरस्कार प्रदान किया गया।साथ ही टूर्नामेंट के श्रेष्ठ खिलाड़ी और श्रेष्ठ गोलकीपर को भी पुरस्कृत किया गया

No comments:

Post a Comment

say somethings

Bottom Ad [Post Page]

| Designed by Colorlib