Full width home advertisement

Travel the world

Climb the mountains

Post Page Advertisement [Top]

जोनाई , निज संवाददाता , 14 जनवरी :--
धेमाजी जिले के जोनाई महकमा के दो नंबर मुरकंगसेलेक गांव रक्षी वाहिनी के सौजन्य से और कमलपुर आलोक हांधनी नारी शक्ति समिति और कमलपुर गांव के स्थानीय लोगों के सहयोग से प्रथम वार्षिक भोगाली बिहू का आयोजन  यूगल हाजरिका मैदान में किया गया। जिसमें सर्वप्रथम सुबह आठ बजे कमलपुर आलोक हांधनी नारी शक्ति महिला समिति के द्वारा सामूहिक सफाई अभियान से शुभारंभ किया गया।। इसके बाद कमलपुर गांव की महिलाओं-बच्चों का खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक प्रतियोगिता का शुभारम्भ  आसाम टक्स के संवाददाता अमित कुम्बांग ने किया। 
जिसमें हंडी़ तोड़ने , हंस पकड़ने प्रतियोगिता , बिहू नृत्य ,बिहू गीत और आधुनिक गीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।  आलवीन अहमद के नेतृत्व में नृत्य प्रदर्शन  और आमंत्रित अतिथियों को सम्मानित किया गया । शाम को करीब साढ़े छह बजे से प्रदर्शनी मूलक नृत्य क्रमशः सनाश्री मुसाहारी दल , शेवाली दास नृत्य दल ,अजय तापस नृत्य दल , रेहना बेगम नृत्य दल और मौसमी सुल्ताना नृत्य दल के द्वारा नृत्य प्रदर्शन किया गया। 
शाम साढ़े सात बजे आमंत्रित स्थानीय युवा गायक  अनन्त बरदलै , सिराज अली ,रेहना खातुन के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। 
सांस्कृतिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर जोनाई थाना गांव रक्षी वाहिनी के अध्यक्ष केशव शर्मा , कृषक मुक्ति संग्राम समिति के केन्द्रीय समिति के उपाध्यक्ष सैफ पाव , जोनाई प्रेस क्लब के सचिव मनोज कुमार प्रजापति,आसाम टक्स के पत्रकार अमित कुम्बांग , डी ए न्यूज़ प्लस के पत्रकार सूरज कुमार पाण्डेय, असम लाइव 24 के पत्रकार और धेमाजी जिले के डिजिटल मीडिया के सलाहकार कल्याण गोगोई , धेमाजी जिले के माइ न्यूज़ के पत्रकार टुलटुल दत्त आदि सहित कई वरिष्ठ नेता और स्थानीय लोग उपस्थित थे।
इस भोगाली बिहू का आयोजन करने  में मुख्य भूमिका निभाने वाले दो नंबर मुरकंगसेलेक गांव रक्षी वाहिनी के अध्यक्ष सत्य हाजरिका और  उपाध्यक्ष ताफाजुल अली ,नामक खुखन सरकार  और कमलपुर आलोक हांधनी नारी शक्ति के अध्यक्षा सकिना बेगम , सचिव सामिरुन नेसा और कमलपुर गांव  के स्थानीय लोगों के सहयोग से आयोजित किया गया।

No comments:

Post a Comment

say somethings

Bottom Ad [Post Page]

| Designed by Colorlib