Full width home advertisement

Travel the world

Climb the mountains

Post Page Advertisement [Top]

जोनाई ,निज संवाददाता , 16 जनवरी:----
धेमाजी जिले के जोनाई महकमा के अंतर्गत जुबली माडल इंग्लिश मीडियम हाई स्कूल में बीते कल जोनाई ब्लाक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों ने रेपिड एंटीजन टेस्ट किया ।
 जिसमें प्रिंसिपल से लेकर शिक्षक, कुकमैन , वार्डन और हास्टल के छात्रों सहित कुल 66 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया। 
जिसमें से 25 लोग कोरोना पाज़िटिव के लक्षण पाए गए हैं । महकमा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ किशोर कुमार कामान ने बताया कि कोरोना पाज़िटिव होने के बाद महकमा प्रशासन ने जुबली माडल स्कूल के केम्पस को 14 दिनों के लिए कोन्टेनमेंट जोन घोषित किया है। डॉ कामान ने कहा कि इस विद्यालय के  प्रिंसिपल सहित कुछ कर्मचारी हाल ही में मणिपुर से आये है।
           साथ ही महकमा  स्वास्थ्य अधिकारी डॉ किशोर कुमार ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि घर से बाहर निकलने पर मास्क पहनने, समाजिक दूरी बनाये रखें और बार बार अपने हाथ धोयें।
साथ ही उन्होने कहा कि जिस व्यक्ति ने कोरोना वायरस के प्रथम और द्वितीय टीके नहीं लिया है । उन्हें अतिशीघ्र टीका लेने के लिए विशेष रूप से आह्वान किया है। जो व्यक्ति राज्य के बाहर से आए है अथवा जिन्हें  बुखार , खांसी की शिकायत हो उन्हें भी अतिशीघ्र नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर कोविड परीक्षा कराने का अनुरोध किया है।

No comments:

Post a Comment

say somethings

Bottom Ad [Post Page]

| Designed by Colorlib