Full width home advertisement

Travel the world

Climb the mountains

Post Page Advertisement [Top]

जोनाई , निज संवाददाता , 05 जनवरी :----
धेमाजी जिले के जोनाई महकमा के महकमाधिपति कार्यालय के प्रांगण में आज एक पत्रकार सम्मेलन का आयोजन किया गया । सभा में भारतीय निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 114 नंबर जोनाई विधानसभा (जनजाति सुरक्षित) क्षेत्र में अंतिम वोटर तालिका प्रस्तुत किया गया। 
अंतिम मतदाता सूची के अनुसार मतदाताओं की कुल संख्या 3,16,123 है । जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 160209 और महिला मतदाताओं की संख्या 155914 है।
अंतिम वोटर तालिका में कुल 4473 ने मतदाताओं को शामिल किया गया है। जोनाई विधानसभा क्षेत्र में कुल 352 मतदान केन्द्र है। इन मतदान केन्द्र में सबसे अधिक मतदाताओं की संख्या 307 नंबर मतदान केन्द्र में कुल 1373 मतदाता और 352 नंबर केन्द्र में सबसे कम 116 मतदाता हैं। इस क्षेत्र में कुल सरकारी कर्मचारी मतदाताओं की संख्या 524 और कुल 322 मतदाताओं का नाम काटे गए हैं।इस अवसर पर महकमाधिपति प्रदीप कुमार द्विवेदी (आईएएस), चुनाव अधिकारी गायत्री पातिर , सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी सुप्रीम डे , उच्च वर्ग सहायक उदय बोडो उपस्थित थे। महकमाधिपति प्रदीप कुमार द्विवेदी ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हर मतदान केन्द्रों पर अंतिम वोटर तालिका आज से उपलब्ध करवाया जाएगा। संबंधित वोटर तालिका में नाम और अन्य ब्यौरा देख सकते हैं।

No comments:

Post a Comment

say somethings

Bottom Ad [Post Page]

| Designed by Colorlib