Full width home advertisement

Travel the world

Climb the mountains

Post Page Advertisement [Top]

जोनाई , निज संवाददाता , 06 जनवरी :--
धेमाजी जिले के जोनाई सदर थाना अंतर्गत महकमा पुलिस अधिकारी भार्गव मुनी दास के नेतृत्व में गये पुलिस दल ने आज जोनाई बाजार के बिचोंबीच है बगैर हेलमेट और ड्राइविंग लाइसेंस के बाइक चलाने वाले लोगों को फाइन संग्रह किया।जानकारी के अनुसार महकमा पुलिस अधिकारी भार्गव मुनी दास और जोनाई सदर थाना प्रभारी नेत्र कमल सैकिया ने कहा कि असम के मुख्यमंत्री के हिमंत विश्व शर्मा ने बार बार अनुरोध करने के बावजूद भी लोग अपने और अपने परिवार के लोगों की सूरक्षा को ध्यान में रखकर घर से बाहर निकलते ही हेल्मेट पहनकर और ड्राइविंग लाइसेंस लेकर ही बाइक की सवारी करें। साथ ही उन्होंने स्कूल और कॉलेजों के छात्र और छात्राओं से भी हेल्मेट पहनकर ही बाइक और स्कूटी चलाने का अनुरोध किया। साथ ही महकमा पुलिस अधिकारी ने लोगों से कहा कि हेलमेट पहन कर बाइक या स्कूटी चलाने पर दुर्घटना में लोगों को कम चोंट आयेगी और नहीं हेल्मेट के बगैर जान भी जा सकता है। इसी बीच स्थानीय पुलिस ने तलाशी अभियान के दौरान कुल 9000 रुपए संग्रह किया है।

No comments:

Post a Comment

say somethings

Bottom Ad [Post Page]

| Designed by Colorlib