Full width home advertisement

Travel the world

Climb the mountains

Post Page Advertisement [Top]

जोनाई , निज संवाददाता ,06 जनवरी :---
धेमाजी जिले के जोनाई महकमा के मिसिंग कृष्टि केबांग भवन के प्रांगण में जागरण फाउंडेशन के तत्वावधान में भोगाली बिहू के अवसर पर 5 जनवरी से 15 जनवरी तक दस दिवसीय वाणिज्यिक मेला का बुधवार को शुभारंभ किया गया।
  इस वाणिज्यिक मेला का उद्घाटन जोनाई महकमा के कार्यवाही दण्डाधीश नयनमणि दत्त ने फीता काट कर किया।जागरण फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस मेले में भारतवर्ष के दिल्ली , राजस्थान , कोलकाता सहित विभिन्न राज्यों के व्यवसायियों ने हिस्सा लिया।इस मेले में स्थानीय सामाग्रियों के साथ ही विभिन्न राज्यों के निर्मित सामग्रियों की बिक्री की जायेगी।

No comments:

Post a Comment

say somethings

Bottom Ad [Post Page]

| Designed by Colorlib