Full width home advertisement

Travel the world

Climb the mountains

Post Page Advertisement [Top]

जोनाई , निज संवाददाता , 06 जनवरी :---
धेमाजी जिला पत्रकार संघ और लखीमपुर जिले के प्रतिष्ठित समाजसेवी राजेश मालपानी द्वारा प्रदत्त तथा पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी सम्मेलन के मण्डल "ग" की ओर से क्रीड़ा , साहित्य, लोककला संस्कृति सहित पत्रकारिता के क्षेत्र में स्वस्थ व स्वच्छ प्रति स्पर्धा और प्रेरणा संचार के उद्देश्य से प्रवर्तित सम्मान /पुरस्कार कल 7 जनवरी को धेमाजी शहर के रूपकुंवर ज्योति प्रसाद अग्रवाला स्मृति भवन के प्रांगण में प्रदान किया जाएगा। जुगल किशोर मालपानी व रामदुलारी मालपानी के स्मृति में साहित्य सांस्कृतिक व पत्रकारिता के क्षेत्र का पहला सम्मान लखीमपुर जिले के पूर्वांचल प्रहरी के युवा पत्रकार और नेशनल बुक ट्रस्ट आफ इंडिया के असमिया के अनुवादक अरुण ज्योति बोरा और लखीमपुर के वरिष्ठ पत्रकार और असम सरकार के पत्रकारिता के क्षेत्र में पेंशनधारी
 देवेंद्र पाण्डेय का पत्रकारिता पुरस्कार के लिए मनोनीत किया गया है। इस अवसर पर दोनों पत्रकारों को नगद 11,000/- रुपए , मानपत्र , राजस्थानी पगड़ी ,सेलेंग चादर से सम्मानित किया जाएगा।इस आशय की जानकारी पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी सम्मेलन मंडल ग के आह्वायक और धेमाजी जिला पत्रकार संघ के पुर्व अध्यक्ष, समाज संगठक उमेंश खण्डेलिया और धेमाजी जिला पत्रकार संघ के महासचिव जीवन कुंवर ने प्रेस विज्ञप्ति के जरिए दी है।

1 comment:

  1. Lucky Club Online Casino Review (2021)
    Lucky Club is a very good online casino that is popular in India. It has a great selection of casino games, including luckyclub.live roulette, blackjack, baccarat,

    ReplyDelete

say somethings

Bottom Ad [Post Page]

| Designed by Colorlib