बंदरदेवा निज संवाददाता , 07 जनवरी :---
असम के जाने-माने नाटक निर्देशक और लखीमपुर जिले की फूलबाड़ी के अभिनव थिएटर गोष्ठी के निर्देशक दयाल कृष्ण नाथ को तरुण स्मृति स्मारक सम्मान से सम्मानित किया गया। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय की अनुदान समिति के तथा फिल्म बोर्ड के मानद सदस्य श्रीनाथ को यह पुरस्कार श्रीरामपुर नगर पालिका के मेयर झूम मुखर्जी ने 2 जनवरी 2022 को रवीन्द्र भवन, श्रीरामपुर में आयोजित एक सांस्कृतिक समारोह में उक्त पुरस्कार प्रदान किया। दयाल कृष्ण नाथ को यह पुरस्कार देश भर में नाटक और लोक संस्कृति के विकास में उनके योगदान के लिए दिया गया है।कम उम्र से ही नाटक में शामिल होने के कारण उन्होंने नाटक में मास्टर डिग्री हासिल की है और देश भर में विभिन्न राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय नाटक समारोहों में नाटक प्रस्तुत करने पर उन्हें गर्व है। दयाल कृष्ण नाथ को उक्त पुरस्कार प्रदान किए जाने पर लखीमपुर तथा असम के नाट्य प्रेमीयों के बीच खुशी का माहौल बना हुआ है।



No comments:
Post a Comment
say somethings