Full width home advertisement

Travel the world

Climb the mountains

Post Page Advertisement [Top]


जोनाई , निज संवाददाता , 31 जनवरी :---
धेमाजी जिले के जोनाई महकमा में आज आप्पुन गांव में जहर देकर पक्षियों  को मारने की अमानवीय घटना से अंचल के प्रकृति प्रेमी लोग खासे चिंतित हैं।
  जोनाई में प्रकृति प्रेमी और विभिन्न परिवेश संरक्षणकारी संगठनों के कार्यकर्ताओं के द्वारा विभिन्न समयों पर पक्षियों की सूरक्षा के लिए जागरुकता सभा का आयोजन कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज महकमे के आप्पुन गांव में जहर देकर चिड़ियों को मारने की घटना से अंचल में सनसनी फ़ैल गई है। 
आरोप के अनुसार आप्पुन गांव के मदन हाजोंग नामक व्यक्ति ने पिछले कुछ दिनों से अपने घर के नजदीक खेत में फोरोडोन नामक कीटनाशक दवा छिड़काव कर विभिन्न प्रजातियों के पक्षियों को मारकर खाने की बात स्वीकार किया है। 
स्थानीय लोगों ने उपस्थित होकर मदन हाजोंग नामक व्यक्ति से भविष्य में इस प्रकार जहर देकर पक्षियों के हत्या करने से दूर रहने की बात स्वीकार कराया अन्यथा भविष्य में इस प्रकार की पक्षियों को मारने की घटना पुनरावृत्ति करने पर कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी देकर मदन हाजोंग को छोड़ दिया।

No comments:

Post a Comment

say somethings

Bottom Ad [Post Page]

| Designed by Colorlib