जोनाई, निज संवाददाता, 04 मार्च :
धेमाजी जिले के जोनाई महकमा सदर मुरकंगसेलेक रेलवे स्टेशन डांगरिया बाबा मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें भक्तों ने तड़के सुबह से ही डांगरिया बाबा मंदिर में भगवान शिव को जल अर्पित किया और मंदिर में भक्तों की भीड़ लगी रही।
महाशिवरात्रि आयोजन समिति ने मंदिर में 01 मार्च से
24 घंटे का अष्टयाम् और अखण्ड हरिकीर्तन का आयोजन किया। जिसमें माजरबाड़ी के कीर्तन मंडली ने 24 घंटे का अखण्ड हरिकीर्तन किया।
साथ ही मंदिर के पुरोहित संजीव उपाध्याय के नेतृत्व में कुल पांच पुरोहितों के मंत्रोच्चार के साथ ही यज्ञ की आहुति दी गई।शाम छह बजे से देर रात तक मंदिर में आने वाले भक्तों के लिए भंडारा लगाया गया। दुसरे दिन अर्थात 02 मार्च को तीन बजे अष्टयाम और अखण्ड हरिकीर्तन का हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न किया गया।
मुरकंगसेलेक रेलवे स्टेशन डांगरिया बाबा मंदिर स्थाई समिति के उपाध्यक्ष दिनेश सिंह , संयुक्त सचिव चंद्रमा प्रसाद, सहसचिव राम प्रसाद उपाध्याय मंगल गुप्ता, सलाहकार मनोरंजन बनिक्य सहित महाशिवरात्रि आयोजन समिति के अध्यक्ष अमित कुम्बांग , कार्यकारी अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव , उपाध्यक्ष सत्य हाजरिका,
भास्कर बोरा (अप्पु) , सचिव मनोज कुमार प्रजापति, संयुक्त सचिव -मलीन शील, धनंजय गुप्ता, कोषाध्यक्ष मोहन राय , सहकारी सचिव विश्वजीत दास , विनोद चौधुरी , सुरज देवनाथ , विश्वजीत पाठक तथा सदस्य सुरज पाण्डेय, प्रेमजीत पाठक , राहुल प्रसाद सोरहिया, सुनील सिंह, विश्वजीत शील , मिथून दत्त, सुजीत दे , बलराम दास , कृष्ण दास आदि सदस्यों ने महाशिवरात्रि पुजा की सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
महाशिवरात्रि आयोजन समिति के अध्यक्ष अमित कुम्बांग और सचिव मनोज कुमार प्रजापति
ने महाशिवरात्रि आयोजन में सहयोग करने वाले सभी भक्तगणों को धन्यवाद ज्ञापन किया है।



No comments:
Post a Comment
say somethings