जोनाई ,निज संवाददाता , 05 मार्च :-
धेमाजी जिले के जोनाई महकमा के सिमेनछापरी थानांतर्गत जामजिंग में राष्ट्रीय राजमार्ग 515 पर
वृहस्पतिवार की शाम को करीब छह बजे एक भयंकर पथ दुर्घटना में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई और अन्य दो लोगों की डिब्रूगढ़ स्थित असम चिकित्सा महाविद्यालय में मौत हो गई ।
जानकारी के अनुसार धेमाजी की ओर आने वाली एक ट्रक (संख्या एएस 22 सी 8532) और विपरीत दिशा से आ रही आटो (संख्या एआर 01 डी 8255) की आमने सामने टक्कर हो गई। जिसमें आटो में सवार डेका मिसिंग कंपनी गांव के एक ही परिवार के तीन लोग क्रमशः अर्चना पेगु (40) की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। आटो चालक दिलीप पेगु (50) और मिनती पेगु (45) को गंभीर अवस्था में डेकापाम उप स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
जहां चिकित्सकों ने दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार करने के बाद डिब्रूगढ़ स्थित असम चिकित्सा महाविद्यालय में ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने दोनों गंभीर रूप से घायलों को मृत्यु होने की घोषणा किया। दुसरी ओर गुस्साये लोगों ने राजमार्ग पर खड़ी ट्रक को दुर्घटना स्थल पर ही आग के हवाले कर दिया। ट्रक में आग लगने के बाद अग्नि शमन विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर ट्रक को आग के हवाले से बचाया।



No comments:
Post a Comment
say somethings