Full width home advertisement

Travel the world

Climb the mountains

Post Page Advertisement [Top]

जोनाई , निज संवाददाता , 10 अप्रैल :---
तेजपुर के डेकारगांव में स्थित महिंद्रा एंड महिंद्रा शो रुम से गत सात अप्रैल की देर रात को सात बोलेरो पिकअप गाड़ी चोरी हो गई थी।‌ जिसमे 
 तेजपुर पुलिस , जोनाई पुलिस और पासीघाट पुलिस के संयुक्त अभियान चला कर पासीघाट से दो बोलेरो पीकअप और एक बोलेरो गाड़ी सहित कुल तीन गाड़ियां  बरामद किया। वहीं पुलिस ने संदेह के आधार पर बोलेरो  पिकअप गाड़ी की चोरी की घटना से जुड़े   विश्वनाथ चार आली निवासी  महिबुल अली  को पकडने के लिये उसके ससुराल धेमाजी जिला के जोनाई  थाना अधीन तीन नंबर मुरकंगसेलेक नौगंइया कैम्प पहुची। 
 लेकिन महिबुल अली वहीं से फरार हो गया। वहीं गाडी की चोरी की घटना से मिली सुराग के आधार पर पुलिस को तेजपुर के खानामुख निवासी शाहाबुद्दिन उद्दीन को महिबुल अली के ससुराल से पकड़नें में कामयाबी मिलने के साथ ही   कमलपुर गांव के निवासी हाकिम अली को भी  पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तेजपुर के खानामुख निवासी शाहाबुद्दिन उद्दीन ने बताया है कि इस चोरी की वारदात में कुल सात चोरों का दल ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था  । जिसमें साहाबुद्दिन उद्दीन ( विश्वनाथ चार आली) और नौगंइया कैम्प के दामाद महिबुल अली , तेजपुर निवासी अजीमुद्दीन अली , ढेकियाजुली निवासी बहिरुल इस्लाम , ढेकियाजुली निवासी आमिर हुसैन  , नौगांव निवासी उमर अली , विश्वनाथ चार आली निवासी मामा नामक चोर शामिल हैं । जबकि तेजपुर पुलिस ने  डिमापुर से उमर अली और जोनाई से साहाबुद्दिन उद्दीन को गिरफ्तार कर लिया हैं। साथ ही पुलिस ने सभी चोरों के पकड़ने के लिये अपने पड़ोसीं राज्यों के पुलिस से संपर्क कर रहीं हैं।

No comments:

Post a Comment

say somethings

Bottom Ad [Post Page]

| Designed by Colorlib