Full width home advertisement

Travel the world

Climb the mountains

Post Page Advertisement [Top]

जोनाई महकमा प्रशासन ने की लोगो से सहयोग की अपील ।

जोनाई , निज संवाददाता, 12 मई। :---
धेमाजी जिले के जोनाई महकमा में  रायंग मिलिट्री स्टेशन के 28 वीं पंजाब रेजिमेंट के तत्वावधान में और जोनाई महकमा प्रशासन , स्वास्थ्य विभाग, डिब्रूगढ़ असम चिकित्सा महाविद्यालय और डिब्रूगढ़ स्थित दामाणी नार्सिंग होम के सहयोग से निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन  13 और 14 मई को किया गया है।
 जिसमें कल 13 मई को जोनाई टाउन क्लब  में और 14 मई को सिमेन छापरी के ग्राम पंचायत भवन के प्रांगण में आयोजित किया जाएगा। महकमाधिपति प्रदीप कुमार द्विवेदी ने संवाददाताओं को बताया कि निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में मेडिसिन विभाग, दंत विभाग और नेत्र विभाग के चिकित्सकों के द्वारा  जांच किया जायेगा  और निःशुल्क दवा  भी वितरित की जायेगी। 
साथ ही उन्होने कहा कि  नेत्र रोगियों को चश्मा  भी दिया जाएगा। इस स्वास्थय शिविर में अधिक से अधिक लोगों को उपस्थित होकर अपने स्वास्थ्य की जांच कराने का अनुरोध किया है।

No comments:

Post a Comment

say somethings

Bottom Ad [Post Page]

| Designed by Colorlib