जोनाई - निज संवाददाता, 20 मई :-----धेमाजी जिला के जोनाई महकमा अधीन उजनी विजयपुर के एक युवक की मुंबई में एक साथ काम करने वाले उसके दोस्त द्वारा चाकु से हमला कर हत्या करने की घटना से जोनाई में शोक का माहौल है|
जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान जोनाई महकमा अधीन उजनी विजयपुर निवासी 22 वर्षीय देवजीत सारह (मोइना) के रूप में हुई है, जिसकी गर्दन में धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। हत्याकारी मनोज मेदक (25) एक ही गांव के निवासी बताये गये हैं। जो करीब एक साल पुर्व मुम्बई में एक प्राइवेट कंपनी में सिक्युरिटी गार्ड की काम करने गये थे।
यह घटना बीते बुधवार की शाम करीब पांच बजे की है दोनों दोस्त मुंबई के न्यू ग्लेंट मार्केट में सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर काम करते थे और एक ही फ्लैट में एक साथ रहते थे । मगर मनोज मेदक द्वारा अपने दोस्त की अचानक हत्या करने की घटना के प्रकृत कारणो का फिलहाल पता नही चल पाया हैं।
दुसरी ओर आज मृतक देवजीत सारह के पार्थिव शरीर को मुंबई से विमान द्वारा डिब्रूगढ़ और डिब्रूगढ़ एयरपोर्ट से एम्बुलेंस से जोनाई के उजनी विजयपुर गांव स्थित उनके घर लाया गया।जिसके बाद अंचल में शोक का मौहाल छा गया। उजनी विजयपुर मृतक देवोजीत सारह के घर पर स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई।



No comments:
Post a Comment
say somethings