Full width home advertisement

Travel the world

Climb the mountains

Post Page Advertisement [Top]



जोनाई , निज संवाददाता , 19 मई  :-----
धेमाजी जिले के जोनाई महकमा के  राकंपदेवरी से विजयपुर देवरी गांव की ओर जाने वाली लोकनिर्माण विभाग के पथमार्ग की राजाखना नदी के बढ़ते हुए तेज बहाव पानी से पुलिया टुटने से आज सुबह आठ बजे से कई  गांव का सम्पर्क महकमा सदर से टूट गया है।
 जिससे अंचल के क्रमशः राकंप देवरी ,भेकेली , विजयपुर देवरी, कारदंगसुक , मध्यलखीपुर ,मेमबरसुक ,एक नंबर सिरामपुरिया ,बंदना आदि सहित पंद्रह से अधिक गांव के लोगों को आवाजाही करने में काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। 
 महकमे में पिछले कई दिनों से मानसून की मेहरबानी बनी हुई है। इससे दर्जनों गांवों में आवागमन, बच्चों की पढ़ाई, घरेलू सामान लाने आदि कार्य प्रभावित हो रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी आंखे मूंदे बैठे हैं।सड़क मार्ग के पुलिया टुटने  से रोजाना सैकड़ों लोगों को परेशान होना पड़ेगा । 
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा है कि पिछले कई वर्षों से इस पुलिया के खस्ता हालत से लोगों ने विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया था, मगर  विभागीय अधिकारियों ने कोई सुध नहीं ली , जिसके फलस्वरूप आज पुलिया अपने आप ढह गई। इस अंचल के विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों और स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

No comments:

Post a Comment

say somethings

Bottom Ad [Post Page]

| Designed by Colorlib