Full width home advertisement

Travel the world

Climb the mountains

Post Page Advertisement [Top]



जोनाई ,  निज संवाददाता , 17 मई :---
जोनाई महकमा के रामधन डिकारी गांव पंचायत अंतर्गत प्रायः दस गांव बाढ़ के चपेट में आने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
 पिछले बारह मई  से लगातार हो रही बारिश से और अरुणाचल प्रदेश से होकर बहने वाली सहायक  डिकारी नदी में पानी बढ़ने के कारण एक ,दो और नंबर जामुगुड़ी , एक ,दो और तीन नंबर जयपुर ,उलनी
 ,माजगांव ,फुरिबारी ,सियारी आदि सहित कई गांव बाढ़ के चपेट में आने से करीब तीन सौ परिवार के लोग बाढ़ के चपेट में आ गए हैं।
 स्थानीय लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा है कि उक्त परिवार के लोगों में शुद्ध पेयजल और खाद्य संकट है। साथ  ही उक्त गांव के लोगों का मवेशियों के लिए चारा का भी अभाव हो गया है।
इस अंचल के सैकड़ों परिवारों के घरो में पानी घुस जाने से लोग बेघर होने को मजबुर हो गये हैं। वही स्थानीय लोगो का कहना हैं कि इस बाढ़ के कारण , खेत-खलिहानो में लगाये गये फसल भी  पानी में डुब गये हैं  । 

No comments:

Post a Comment

say somethings

Bottom Ad [Post Page]

| Designed by Colorlib