जोनाई , निज संवाददाता 16 जून : अरुणाचल प्रदेश के पुर्वी सियांग जिले के जिला उपायुक्त कार्यालय के सभा कक्ष में कल 15 जून को जिला योजना समिति (डीपीसी) की बैठक की गई। जिसमें सभा की अध्यक्षता पुर्वी सियांग जिले के जिला उपायुक्त ताई तगगू ने किया । पंचायत विकास योजना एवं जिला परिषद और
पंचायत विकास योजना की बैठक की शुरुआत एडीसी-सह-सदस्य सचिव (जि.प.) तात्दो बोरांग के संबोधन से हुई बैठक के उद्देश्यों के बारे में सदन को जानकारी दी।सभा में वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए पूर्वी सियांग जिले के तहत 116 ग्राम पंचायतों और 14 जिला परिषदों की पंचायत विकास योजनाओं (जीपीडीपी और जेडपीडीपी) को अंतिम रूप देने और अनुमोदन के लिए जिला उपायुक्त ताई तगगु ने साक्ष्य-आधारित समग्र और समावेशी योजना तैयार करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने नियमित रूप से ग्राम सभा आयोजित करने का भी आह्वान किया ।योजनाओं के अभिसरण की सुविधा के लिए सभी विभागों के के पदाधिकारियों के साथ बैठक में भाग लेते हुए जिला परिषद के अध्यक्ष ओलेन रोमे ने ग्राम पंचायत और जिला परिषद के महत्व पर बल दिया । प्रकल्प निदेशक अर्थात पीडी-सह-डीपीडीओ ताजिंग पादुंग ने अपने संबोधन में पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी और जेडपीडीपी) के उद्देश्यों को विस्तार से बताया। उन्होंने सदन को 2022-23 के लिए अंतिम व्यापक योजना के बारे में विस्तार रूप से अवगत कराया । जिसमें संविधान की ग्यारहवीं अनुसूची के अनुसार पीआरआई को सौंपे गए 29 विषयों से संबंधित 18 विभागों को शामिल करते हुए तैयार डीपीसी (पीआर) के अंतिम अनुमोदन की आवश्यकता है।डीएनओ (पीएफएमएस) ओन्योक सितांग ने पीपीटी के माध्यम से प्रस्तावित योजनाओं को प्रस्तुत किया।



No comments:
Post a Comment
say somethings