Full width home advertisement

Travel the world

Climb the mountains

Post Page Advertisement [Top]

निज संवाददाता, जोनाई- 15 जून, 2022: 
केंद्रीय  बिजली एवं  ऊर्जा मंत्री आरके सिंह गत 14 जुन को धेमाजी जिला का दौरा किया। जहां पर उन्होने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण" के लिए सरकार की प्रतिबद्धता के 8 साल होने पर विभिन्न सरकारी योजना के अधीन लाभार्थीयों से बातचीत की।धेमाजी जिला के बरदोलनी प्रखंड़ और गोगामुख राजस्व सर्कल के तहत मिंगमांग जीपी में पीएमएवाई-जी लाभार्थियों के घरों का दौरा कियाऔर उनके साथ बातचीत की। 
धेमाजी के रेव सर्कल के तहत सोनोवाल गांव, गोरोइमारी में सौभाग्य योजना के लाभार्थी, इसके बाद धेमाजी देव ब्लॉक और धेमाजी राजस्व सर्कल के तहत चेंगानीपाथर, हाटीगढ़ जीपी में जल जीवन मिशन के लाभार्थी के साथ ही  केंद्रीय मंत्री ने चेंगानी पथार के खरगा बोरा के घर परिवार के सदस्यों संग स्थानीय व्यजनों का उपभोग किया।
  इसके बाद केन्द्रिय मंत्री ने धेमाजी बाजार में पीएम-स्वनिधि और पीएम-मुद्रा योजना के लाभार्थियों के साथ बातचीत की । जिसके बाद उन्होने   एक साइकिल रैली में भाग लिया जहां केन्द्रिय मंत्री श्री सिंह ने सरकार की विभिन्न योजना के तहत लगभग 5000 लाभार्थियों के साथ एक सार्वजनिक बैठक की।
केन्दिय मंत्री के धेमाजी प्रवास के दौरान उनके संग राज्य के शिक्षा मंत्री तथा स्थानीय विधायक ड़ॉ. रनोज पेगु, लखीमपुर के लोकसभा सांसद प्रदान बरुवा, जोनाई के विधायक भुवन पेगु, केन्द्रिय उर्जा सचिव आलोक कुमार, एपीडीसीएल के निदेशक राकेश कुमार, धेमाजी जिाल उपायुक्त असीम कुमार भट्टाचार्य, जिला पुलिस अधिक्षक रंजन भुयां सहित कई वरिष्ठ अधिकारीगम उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

say somethings

Bottom Ad [Post Page]

| Designed by Colorlib