जोनाई , निज संवाददाता, 22 जून:--
इतिहास के पन्नों में लैला- मजनू , हिर-रांझा , रोमियो - जूलियट की कहानी लोग सूनकर अनुसरण करने की कोशिश करते हैं। मगर ठीक इसके विपरित जोनाई महकमा के लखी नेपाली बस्ती निवासी कमलदेव सोरहिया के द्वितीय पुत्र जितेंद्र सोरहिया उर्फ भोदुवा सोरहिया ने जोनाई की एक युवती के साथ पंद्रह वर्षों से विवाह का झांसा देकर कल अन्य एक डिब्रूगढ़ के एक युवती से विवाह करने के पश्चात पीड़ित युवती और उसके परिवार वालों ने भोदुवा सोरहिया के घर पर जाकर आज आत्महत्या से करने की घटना से अंचल में व्यापक प्रतिक्रिया हो रही है।
वहीं आज नेपाली बस्ती के आंगनबाड़ी केंद्र में एक सार्वजनिक सभा आयोजित की गई । जिसमें सभा की अध्यक्षता नेपाली बस्ती के नवनियुक्त लाट गांव बुढा बोमे राणा ने किया। सभा में लाट गांव बुढा संघ के पदाधिकारी क्रमशः युद्धे पायेंग ,ग्रीन कुम्बाग , जया टाइड सांयेंगिया,गोर्खा छात्र संघ के पदाधिकारी, मानव अधिकार सुरक्षा संग्राम समिति की जिला समिति के अध्यक्ष श्रीमती युवती दलै ,पीड़ित युवती और और उसके परिवार वालों , आरोपी युवक के पिता कमलदेव सोरहिया और स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया।
सभा में भोदुवा सोरहिया को उसके पिता कमलदेव सोरहिया ने भोदुवा सोरहिया को घर से फरार होने के बारे में जानकारी दी।सभा में लाट गांव बुढा विचारक मण्डली ने भोदुवा सोरहिया के पिता कमलदेव सोरहिया को दो दिन के अंदर लाट गांव बुढा के सभा में भोदुवा सोरहिया को उपस्थित कराने का आह्वान किया है। साथ ही प्यार में प्रताड़ित युवती ने आत्महत्या करने की चेतावनी की खबर वायरल करने की घटना जोनाई के लोगों में चर्चा का विषय बन गया है।



No comments:
Post a Comment
say somethings