जोनाई , निज संवाददाता , 25 जून :------
धेमाजी जिले के जोनाई महकमा में पिछले कई दिनों से चल रही प्यार में धोखा खाने के बाद शुक्रवार को युवती ने जोनाई थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कराई। पीड़ित युवती ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले कई वर्षों से शादी का झांसा देकर
सोशल मीडिया पर विडियो वायरल करने, जान से मारने की धमकी और ब्लेक- मेलिंग कर लखी नेपाली बस्ती निवासी कमलदेव सोरहिया के द्वितीय पुत्र जितेंद्र सोरहिया उर्फ भोदुवा सोरहिया ने शारिरिक और मानसिक रूप से अत्याचार करने का आरोप लगाया है ।
साथ ही पीड़ित युवती ने कहा मेरे साथ जो धोखा हुआ है, अन्य किसी युवतियों के साथ ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो मैं इसके लिए लड़ाई लड़ रही हुं। साथ ही सरकार से अपील किया है कि मेरे साथ जो अन्याय हुआ है, सरकार मुझे न्याय दिलाने में सहयोग करने का अनुरोध किया। साथ ही पीड़ित युवती ने संवाददाताओं से कहा कि पिछले 21 जून को डिब्रूगढ़ स्थित पोस्ट आफिस के समीप स्थित विवाह भवन में चोरी छिपे भोदुवा सोरहिया ने अन्य एक युवती से शादी की तैयारी की खबर मिलने के पश्चात परिवार वालों ने भोदुवा सोरहिया की शादी रोकने के लिए पीड़ित युवती के परिवार वालों, स्थानीय संगठन और मिडिया कर्मियों और लखी नेपाली बस्ती लाट गांव प्रधान सजीत राणा और स्थानीय लोगों के साथ गत 21 जून को नेपाली बस्ती उसके घर पहुंचे।
मगर भोदुवा के परिवार वालों ने कहा हमारे घर भोदुवा का शादी नहीं है। उसके मां ने कहा कि हमारे घर पर शादी होती तो पंडाल वगैरह बनाकर शादी की तेयारी किया जाता। साथ ही पीड़ित युवती के परिवार वालों ने लखी नेपाली बस्ती के लाट गांव प्रधान के सामने परिवार वालों से दोबारा भी पुछताछ करने पर उनके घर पर किसी की शादी नहीं होने बात स्पष्ट किया। इस बात को पुछने के बाद मिडिया कर्मियों ने लाट गांव प्रधान सजीत राणा उर्फ बोमे राणा से मिडिया कर्मियों ने पुछताछ करने पर उन्होंने कहा कि कमलदेव सोरहिया के परिवार वालों ने मुझे आपलोगों के सामने बताया है कि मेरे परिवार में किसी की भी शादी नहीं है ।
लाट गांव प्रधान सजीत राणा ने कहा कि कमलदेव सोरहिया के परिवार के लोग शादी करते हैं तो मैं इनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने के लिए मजबूर हो जाऊंगा। पीड़ित युवती ने बताया कि इसके बाद दुसरे दिन अर्थात 22 जून को पीड़ित युवती ने स्वयं भोदुवा के घर में घुस कर पुछताछ करने गई ,जहां भोदुवा के माता , पिता , बड़ा भाई , छोटा भाई और उसके कुछ रिश्तेदारों ने पीड़ित युवती के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है । साथ ही पीड़ित युवती ने कहा कि उक्त परिवार के उपरोक्त सभी लोगों ने धारदार हथियार से मारने कोशिश किया।
उक्त समय श्री राणा ने कमलदेव सोरहिया के घर से पीड़ित युवती और उसके परिवार वालों को बुलाकर ले गये। जिसके बाद आंगनबाड़ी केंद्र में एक बैठक किया गया। जिसमें भोदुवा के परिवार वालों ने सभा को बहुत समय से गुमराह किया और भोदुवा शादी करने के बाद घर में आया ही नहीं है कहकर सभा में विचारक मण्डली से दो दिन का समय का मांग किया। सभा में उपस्थित पीड़ित युवती ने भोदुवा सोरहिया का डिब्रूगढ़ में विवाह करने का फोटो सभा में प्रस्तुत किया। विचारक मण्डली ने दो दिन बाद अर्थात शुक्रवार 24 जून को सभा आयोजित करने का फैसला सुनाया । साथ ही सभा में लाट गांव प्रधान सजीत राणा ने कहा कि अगर भोदुवा सोरहिया शुक्रवार को सभा में उपस्थित नहीं होता है तो विचारक मण्डली भोदुवा सोरहिया को दोषी मानते हुए इस मामले को जोनाई थाना में स्थानांतरण करने का प्रस्ताव दिया । इसके बाद शुक्रवार को दिन के ग्यारह बजे सभा आरंभ किया गया। सभा की अध्यक्षता गोरखा छात्र संघ की केन्द्रीय समिति के उपाध्यक्ष मीन कुमार प्रधान ने किया। सभा की उद्देश्य व्याख्या वार्ड सदस्य चंद्र कांत शर्मा ने किया।
सभा में कमलदेव सोरहिया ने भोदुवा सोरहिया को पुनः फरार होने के बात स्पष्ट किया। सभा में सभा की अध्यक्ष मीन कुमार प्रधान ने सभा में प्रस्ताव लेकर भोदुवा सोरहिया के मामले को कानूनी कार्रवाई करने के लिए पीड़ित युवती को पुर्ण रुप से सभा में उपस्थित सदस्यों का समर्थन करने की घोषणा किया और सभा भंग किया गया। सभा में लाट गांव प्रधान सजीत राणा ने कमलदेव सोरहिया के परिवार वालों ने इतनी बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों को बरगलाने की कोशिश करने के विरुद्ध आने वाले दिनों में एक सभा की जायेगी । जिसमें कमलदेव सोरहिया को समाज से बहिष्कार किया जायेगा।सभा भंग होने के बाद पीड़ित युवती ने सिधे जोनाई सदर थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कराई। थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद मिडिया कर्मियों को सारी घटनाएं के बारे में जानकारी दी। अब देखना है कि कानूनी दांवपेंच में पीड़ित युवती को क्या न्याय मिल पायेगी।



No comments:
Post a Comment
say somethings