Full width home advertisement

Travel the world

Climb the mountains

Post Page Advertisement [Top]


जोनाई , निज संवाददाता, 27 जून: धेमाजी जिले के जोनाई महकमा में जोनाई प्रेस क्लब के तत्वावधान में रविवार को जोनाई पार्किंग प्लेस ऑडिटोरियम में धेमाजी जिला पत्रकार संघ (डीडीजेए) की कार्यकारणी बैठक का आयोजन किया गया।
 जिसमें सभा की अध्यक्षता धेमाजी जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष प्रेमानंद तालुकदार ने किया। सभा की उद्देश्य व्याख्या महासचिव जीवन कुवंर ने किया। सभा में  पांचों प्रेस क्लब के क्रमशः जोनाई , सिलापथार , धेमाजी , माछखोवा ,गोगामुख के 35 सदस्यों ने हिस्सा लिया।
 सभा में सभी उपस्थित सदस्यों को सम्मानित किया गया। सभा में पत्रकार संघ के सांगठनिक दिशाओं पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में पत्रकारों के  कल्याण के लिए कई प्रस्ताव पारित किए गए ।पत्रकार संघ ने स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए असम सरकार से जोनाई महकमा को पुर्ण रुप से  जिला के रूप में घोषित कराने की मांग करने का प्रस्ताव लिया गया है।
जोनाई महकमा के लोगों को किसी भी सरकारी कार्यों के लिए 100 किमी से अधिक दूर स्थित धेमाजी जाने को विवश होते हैं। पत्रकारों के मृत्यु के पश्चात एककालीन सहायता राशि पंद्रह लाख रुपए करने की मांग का प्रस्ताव लिया गया। पत्रकारों के मासिक पेंशन को बढ़ाकर तीस हजार रुपए प्रदान करने , पत्रकारों के बच्चों को उच्च शिक्षा उदाहरण स्वरूप इंजीनियरिंग, चिकित्सा महाविद्यालय में अध्ययन के लिए राज्यिक स्तरीय पर आरक्षण की व्यवस्था आदि की मांग सहित अन्य कई प्रस्ताव लिया गया।





  

No comments:

Post a Comment

say somethings

Bottom Ad [Post Page]

| Designed by Colorlib