Full width home advertisement

Travel the world

Climb the mountains

Post Page Advertisement [Top]


जोनाई , निज संवाददाता , 26 जुलाई :-----
धेमाजी जिले के जोनाई महकमा के महकमाधिपति कार्यालय के सभा कक्ष में आज दिन ग्यारह बजे  जोनाई में महकमा प्रशासन के तत्वावधान में आगामी 15 अगस्त को स्वाधीनता दिवस आयोजित करने के संदर्भ में एक साधारण सभा की गई ।
 जिसकी अध्यक्षता महकमाधिपति प्रदीप कुमार द्विवेदी ने किया। सभा में राजस्व विभाग के चक्र अधिकारी ऋतु पल्लव बरुवा,  कार्यवाही दण्डाधीश प्रीतम कुमार दास , नयनमणि दत्त , महकमा पुलिस अधिकारी भार्गव मुनी दास, महकमा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ किशोर कुमार
 कामान  सहित विभिन्न विभागों के प्रमुख अधिकारियों , व्यवसायिक संघ , मिडिया कर्मियों ने हिस्सा लिया। सरकार ने भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ पर ‘हर घर तिरंगा’ मुहिम शुरू करने की योजना बनाई है।
 महकमाधिपति प्रदीप कुमार द्विवेदी ने महकमे के सभी विभागों के प्रमुख और स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे 13 अगस्त से 15 अगस्त के बीच अपने-अपने घरों में राष्ट्रध्वज जरूर फहराएं।इस बार स्वाधीनता दिवस को खास बनाने के लिए  महकमाधिपति प्रदीप कुमार द्विवेदी ने लोगों से हर घर तिरंगा मुहिम को सफल बनाने की अपील की है। 
    महकमाधिपति ने  कहा कि इस साल, जब हम ‘आजादी का अमृत’ महोत्सव मना रहे हैं, तो आइए ‘हर घर तिरंगा’ आंदोलन को मजबूत करें। 13 से 15 अगस्त के बीच अपने घरों में तिरंगा फहराएं और सोशल मीडिया पर सेल्फी प्रदर्शित करें। 
साथ ही महकमा प्रशासन ने स्वाधीनता दिवस के अवसर पर प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी सभी कार्यक्रम के साथ ही महकमाधिपति कार्यालय और जोनाई प्रेस क्लब के बीच मैत्रीपूर्ण फुटबॉल मैच आयोजन करने का प्रस्ताव लिया गया । साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

say somethings

Bottom Ad [Post Page]

| Designed by Colorlib