Full width home advertisement

Travel the world

Climb the mountains

Post Page Advertisement [Top]


जोनाई , निज संवाददाता , 28 जुलाई :-----
राज्य के अन्य भागों के साथ ही धेमाजी जिले के जोनाई महकमा प्रशासन के तत्वावधान और तथ्य  एवं जनसंपर्क अधिकारी कार्यालय के सहयोग से आज  देश भक्त तरुण फुकन की 83 वीं 
मृत्यु वार्षिकी दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें सभा की अध्यक्षता महकमाधिपति प्रदीप कुमार द्विवेदी आईएएस ने किया। सभा की उद्देश्य व्याख्या कार्यवाही दण्डाधीश प्रीतम कुमार दास (एसीएस) ने किया। 
सभा में  अवकाश प्राप्त खण्ड विकास अधिकारी राखेश्वर पायेंग ने तरुण राम फुकन की फोटो पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर सभा शुभारंभ किया गया। सभा में महकमाधिपति प्रदीप कुमार द्विवेदी , 
 कार्यवाही दण्डाधीश प्रीतम कुमार दास ,अवकाश प्राप्त जोनाई उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य प्रताप चंद्र पाव , अवकाश प्राप्त खण्ड विकास अधिकारी
 राखेश्वर पायेंग , जोनाई प्रेस क्लब के अध्यक्ष रोयल पेगु , सचिव मनोज कुमार प्रजापति ने  तरुण राम फुकन के जीवनी पर आधारित प्रकाश डाला। सभा में जनसंपर्क विभाग के कर्मचारी और विभिन्न समाचार पत्रों और चैनलों के संवाददाताओं ने हिस्सा लिया।

No comments:

Post a Comment

say somethings

Bottom Ad [Post Page]

| Designed by Colorlib