जोनाई ,निज संवाददाता , 21 जुलाई :---
देश के राष्ट्रपति पद पर भारतीय जनता पार्टी की समर्थित प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू की जीत की सूचना मिलते ही धेमाजी जिले के जोनाई महकमा के पुर्व जोनाई
भाजपा मण्डल के कार्यकर्त्ताओं ने पटाखे फोड़ेने और मिठाई वितरण करने लगे और जमकर नारेबाजी और खुशियां मनाई गई ।
उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति पद पर द्रौपदी मुर्मू की विजयी होने पर जोनाई के भाजपा कर्मियों ने अपने पार्टी कार्यालय से एक शोभा यात्रा निकाली ।
शोभायात्रा जोनाई बाजार , गांधी रोड, नामघर होते हुए पुन पार्टी कार्यालय पहुंचकर समाप्त किया गया। इस अवसर पर पूर्व भाजपा मण्डल के अध्यक्ष आदित्य
बरुवा और महासचिव विनोद दलै , बरगाराम देवरी और किशोर भागवती सहित सैकड़ों पुरुष और महिला कार्यकर्ताओं ने शोभायात्रा में हिस्सा लिया और जीत पर बधाई दी।



No comments:
Post a Comment
say somethings