Full width home advertisement

Travel the world

Climb the mountains

Post Page Advertisement [Top]

सांस्कृतिक संध्या के कार्यक्रम में अज्ञात व्यक्ति ने धारदार हथियार से हमला कर भीड़ से फरार ।

जोनाई ,  निज संवाददाता, 18 जुलाई :---अजायूछाप की धेमाजी जिला समिति की 20 वीं द्विवार्षिक साधारण अधिवेशन पिछले 16 और 17 जुलाई को जोनाई के गांधी मैदान में आयोजित किया गया। प्रथम दिन अर्थात 16 जुलाई को अजायूछाप की धेमाजी जिला समिति की 20 वीं द्विवार्षिक साधारण अधिवेशन में झंडा फहराया गया और शहीद तर्पण किया गया। 
अजायूछाप की धेमाजी जिला समिति की 20 वीं द्विवार्षिक साधारण अधिवेशन की प्रतिनिधि सभा आयोजन किया गया। प्रतिनिधि सभा में अजायूछाप की केन्द्रीय समिति के महासचिव पलाश सांगमाई ने पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित थे। 
प्रतिनिधि सभा में अजायूछाप की धेमाजी जिला समिति में अध्यक्ष ज्ञान शर्मा और और  सचिव हितेश बाइलुंग को लेकर शक्तिशाली समिति का गठन किया गया। 
दुसरे दिन अर्थात 17 जुलाई को  विभिन्न जातीय जनगोष्ठीय सांस्कृतिक समारोह मिसिंग , बोडो , राभा , गारो , हाजोंग ,गोर्खा , लालुंग , सोनवाल, चाय जनगोष्ठीय सांस्कृतिक दल ने समारोह में हिस्सा लिया।अजायुछाप की धेमाजी जिला समिति की 20 वीं द्विवार्षिक साधारण अधिवेशन मैदान स्थल पर 
 विभिन्न जातीय जनगोष्ठीय सांस्कृतिक दल के हिस्सा लेने से समन्वयक क्षेत्र में तब्दील हो गई  । 
शाम को आयोजित खुली सभा का उद्घाटन अजायूछाप की केन्द्रीय समिति के महासचिव पलाश सांगमाई ने किया। खुली सभा की अध्यक्षता  अजायूछाप की धेमाजी जिला समिति की उपाध्यक्ष फूलेन दास ने किया और उद्देश्य व्याख्या सचिव विष्णु शर्मा ने किया। 
खुली सभा में अजायुछाप की केन्द्रीय समिति की अध्यक्ष राणा प्रसाद बरुवा मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित थे। सभा में अवकाश प्राप्त मुरकंगसेलेक खण्ड प्राथमिक शिक्षा अधिकारी दिलीप गोगोई ने दीप प्रज्वलित किया। 
खुली सभा में स्वागत समिति के अध्यक्ष व अवकाश प्राप्त जोनाई उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य  प्रताप चंद्र पाव ने स्वागत भाषण दिया।
 सभा में असम जातीयताबादी युवा छात्र परिषद के सलाहकार रंजीत सांगमाई , सहकारी साधारण सचिव  रातूल बरगोहांई , सांस्कृतिक सचिव देवजीत दास , धेमाजी महाविद्यालय के अवकाश प्राप्त प्राचार्य डॉ बुधिंद्र बरुवा , जोनाई महकमा के महकमाधिपति प्रदीप कुमार द्विवेदी , टीएमपीके के साहित्य सचिव सान
 पांगिंग , आटासु के मुख्य सचिव दुलाल बरुवा , अखिल असम छात्र संघ की  धेमाजी जिला समिति की अध्यक्ष दीपक शर्मा , अखिल असम सोनवाल कछाड़ी छात्र संघ के साधारण सचिव चंदन कछाड़ी , अखिल असम गरिया- मरिया  देशीय जातीय परिषद के संयुक्त सचिव शहीद अली ,  धेमाजी जिला सुतिया छात्र संघ के
 अध्यक्ष टीम सूतिया , धेमाजी जिला कोच राजवंशी छात्र संघ के अध्यक्ष दिगंत तालुकदार , धेमाजी जिला आग्सु के अध्यक्ष सोमराज पुरी , धेमाजी जिला देवरी छात्र संघ के अध्यक्ष रंजक देवरी , अजायुछाप के नेता मुकुट दास , निलय सलिहा , मृदुल गोगोई , जयकांत


 सिरींग , संजीव सैकिया , स्वागत समिति के कार्यकारी अध्यक्ष और जोनाई प्रेस क्लब के अध्यक्ष रोयल पेगु , महासचिव और के केन्द्रीय समिति की कार्यकारिणी सदस्य नील कांत गोगोई उपस्थित थे। 
सांस्कृतिक संध्या के समय डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर प्रतियोगिता के प्रथम और द्वितीय रानर्स आप गोगामुख की आपोन पेगु और सिलापथार की आध्याश्री ने नृत्य प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया ।रात्रि के समय धेमाजी जिला के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गौरव अग्रवाला के द्वारा उद्घाटन किया गया सांस्कृतिक कार्यक्रम में विशाल लोगों के समुह के बीच जुबीन गर्ग ने गीत प्रस्तुत किया। जुबीन गर्ग ने गीत प्रस्तुत के दौरान जोनाई महकमा को जिला घोषित करने की मांग की है।दुसरी ओर जुबीन गर्ग की सांस्कृतिक कार्यक्रम के
 दौरान देर रात को किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा अखिल असम जातीयतावादी युवा छात्र परिषद की स्वेच्छासेवी  रोहित सोरहिया नामक एक युवक पर धारदार हथियार से हमला करके आरोपी फरार हो गया। जिसके पश्चात रोहित सोरहिया नामक युवक को प्राथमिक चिकित्सा करने के पश्चात गंभीर हालत में डिब्रूगढ़ स्थित असम चिकित्सा महाविद्यालय में रेफर किया गया। रोहित सोरहिया वर्तमान चिकित्सा महाविद्यालय में इलाजरत है ‌। रोहित सोरहिया जोनाई के उदयपुर निवासी छोटका सोरहिया का पुत्र बताया गया है।


        

No comments:

Post a Comment

say somethings

Bottom Ad [Post Page]

| Designed by Colorlib