जोनाई , निज संवाददाता,01 जुलाई :------
अरुणाचल प्रदेश के ईस्ट सियांग जिले के रुकसिन
महकमा के राष्ट्रीय राजपथ मार्ग संख्या 515 लेकु स्थित नये पेट्रोल पंप के समीप एक पिकअप और स्कुटी में जोरदार टक्कर हो गई।
जानकारी के अनुसार पासीघाट से रुकसिन की ओर आ रही स्कुटी संख्या AR09A7049 और विपरीत दिशा
रुकसिन महकमा से पासीघाट की ओर जा रही पिकअप संख्या AR09B9787 भयंकर टक्कर में स्कुटी सवार एक नंबर मुरकंगसेलेक गांव निवासी निहाल कुम्बांग (28) की घटनास्थल पर ही दमतोड़ दिया और अन्य स्कुटी सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए ।
दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल दोनों युवक क्रमशः मध्यपुर गांव के निवासी थमास पायेंग (28) और जोनाई बाजार निवासी फिरोज हुसैन नामक तीनों युवकों को रुकसीन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने निहाल कुम्बांग को मृत घोषित किया। वहीं थमास पायेंग (28) और फिरोज हुसैन को प्राथमिक चिकित्सा करने के पश्चात उन्नत चिकित्सा के लिए डिब्रूगढ़ स्थित असम चिकित्सा महाविद्यालय में रेफर कर दिया।



No comments:
Post a Comment
say somethings