Full width home advertisement

Travel the world

Climb the mountains

Post Page Advertisement [Top]

 

जोनाई , पूर्वांचल प्रहरी  निज संवाददाता , 14 जुलाई :--

धेमाजी जिले के जोनाई महकमा के मुरकंगसेलेक रेलवे स्टेशन के कमलपुर गांव के स्थानीय लोगों ने पिछले 11 जुलाई की रात को चार युवकों का एक दल को ड्रग्स सेवन करने और 3.04 ग्राम  ड्रग्स के साथ युवक को  पकड़ लिया। जिसमें से स्थानीय लोगों ने एक युवक को पकड़ कर स्थानीय पुलिस को सौंपा और तीन युवक फरार होने में कामयाब हो गए।
उल्लेखनीय है कि पिछले 11 जुलाई की करीब नौ बजे कमलपुर गांव के निवासी उस्मान अली का पुत्र हरु अली उर्फ हाफिजुल अली नामक युवक के घर में कमलपुर गांव निवासी जयंत डेका , तीन नंबर मुरकंगसेलेक गांव के निवासी प्रदीप छेत्री 
उर्फ काले और तीन नंबर मुरकंगसेलेक गांव के निवासी ननी सैकिया सहित कुल चार युवकों का एक दल ने एक घर के अंदर में बैठकर ड्रग्स सेवन करने के दौरान गांव के लोगों ने मौके पर पहुंचकर चारों उक्त युवकों को पकड़ कर स्थानीय संवाददाताओं को खबर दी। 
स्थानीय संवाददाताओं के उपस्थिति में गांव वालों ने उक्त घर से एक पीला रंग के खैनी के टेमा में भारी मात्रा में ड्रग्स बरामद किया । जिसके बाद स्थानीय संवाददाताओं का एक दल ने घटनास्थल से जोनाई के महकमा पूलिस अधिकारी भार्गव मुनी दास और जोनाई थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नेत्र कमल सैकिया को खबर कर दिया।
 पुलिस उक्त घटना स्थल पर पहुंचने के पुर्व ही जयंत डेका ,प्रदीप छेत्री उर्फ काले और ननी सैकिया सहित कुल तीनों युवक मौके के नजाकत को देखते हुए फरार होने में कामयाब हो गए। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर हरु अली नामक एक युवक को गिरफ्तार कर अपने साथ थाना ले गए और  हरु अली को जेल भेजा गया।
 उल्लेखनीय है कि जयंत डेका ,प्रदीप छेत्री उर्फ काले और ननी सैकिया समाचार लिखे जाने तक तीनों युवकों को पुलिस पकड़ नहीं पाई है।जोनाई पुलिस ने 70/2022  और भारतीय दण्ड विधि की धारा   21(a) /29 NDPS Act  के तहत एक मामले एक दर्ज किया है। 

No comments:

Post a Comment

say somethings

Bottom Ad [Post Page]

| Designed by Colorlib