Full width home advertisement

Travel the world

Climb the mountains

Post Page Advertisement [Top]

जोनाई , निज संवाददाता, 13  जुलाई ;----
धेमाजी जिले के जोनाई महकमा के 
मुरकंगसेलेक रेलवे स्टेशन पर आज बुधवार को आरपीएफ के जवानों ने आजादी के अमृत महोत्सव के तहत  निशुल्क जल सेवा कार्यक्रम के तहत ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों के बीच पानी की बोतल वितरण किया।
 मौके पर आरपीएफ के सबइंस्पेक्टर देवन मजुमदार ने बताया कि आजादी की अमृत महोत्सव का यह कार्यक्रम पिछले एक जुलाई से शुरू किया गया और आगामी 15 अगस्त तक विभिन्न स्टेशनों पर अलग अलग तय तिथि के अनुसार किया जा रहा है।
मुरकंगसेलेक रेलवे स्टेशन के आरपीएफ ने रेल यात्रियों को निशुल्क जल सेवा की गयी। कहा कि इसके तहत ट्रेनों में आने जाने वाले यात्रियों को उनके कोच में जाकर पानी का बोतल वितरण किया गया।
 ताकि अपनापन का एहसास हो। आरपीएफ के इस सेवा के लिए यात्रियों ने सराहना की। इस मौके पर मुरकंगसेलेक रेलवे स्टेशन के आरपीएफ आउट पोस्ट के प्रभारी सब इंस्पेक्टर देवेन मजुमदार , रेलवे स्टेशन के
 एसएसएम ध्रुव ज्योति हाजरिका समेत रेलवे कर्मचारी और आरपीएफ के पदाधिकारी व जवान मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment

say somethings

Bottom Ad [Post Page]

| Designed by Colorlib