जोनाई , निज संवाददाता , 13 जुलाई :---
धेमाजी जिले के जोनाई महकमा के टीएमपीके की जोनाई आंचलिक समिति के तत्वावधान में और एमबीके , एमएमके , टीएमएमके,एमडीके और एमएके के संयुक्त सहयोग से 2022 वर्ष के हाईस्कूल और हायर सेकंडरी स्कूल के परीक्षा परिणाम में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले 93 छात्रों को आज मुरकंगसेलेक मिसिंग कृष्टि भवन के मुरंगघर में सम्मानित किया गया।
जिसमें सभा की संचालन चंद्र कांत दलै ने किया। सभा में कुल 93 छात्रों को प्रशस्ती पत्र और मिसिंग गमछा (टंगानी दुमैर) पहनाकर सम्मानित किया गया। सभा में जोनाई विज्ञान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ राजेश्वर पेगु ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि छात्र परीक्षा उत्तीर्ण होने के बाद अपने विषय के चुनाव करने में असमर्थ रहते हैं ।
बच्चों का उद्देश्य है कि मुझे डाक्टर, इंजीनियरिंग, शिक्षक बनने का मगर उनकी विषय का चयन करने में अक्सर भुल करते हैं।
सभा में जोनाई गांव पंचायत के अध्यक्ष जयंत बोरी,टीएमएमके की केन्द्रीय समिति के अध्यक्ष श्रीमति गितांजली बोरी पातिर , केंद्रीय कार्यकारणी सदस्य मलया बोरी , टीएमपीके की केन्द्रीय समिति के अध्यक्ष राजकुमार मोरांग
जोनाई प्रेस क्लब के अध्यक्ष रोयल पेगु , टीएमपीके की जोनाई आंचलिक समिति के अध्यक्ष कलेश्वर बोरी , सचिव ऋतुपर्ण पेगु , एमएमके की जोनाई आंचलिक समिति के अध्यक्ष बुलन मेदक , टीएमएमके की
जोनाई जिला समिति की अध्यक्ष दिपिका पेगु और जोनाई आंचलिक समिति की सलाहकार कनकलता दलै सहित छह संगठनों के नेताओं ने सभा को संबोधित किया।



No comments:
Post a Comment
say somethings