Full width home advertisement

Travel the world

Climb the mountains

Post Page Advertisement [Top]

जोनाई , निज संवाददाता , 14 जुलाई :-
धेमाजी जिले के जोनाई महकमा स्वास्थ्य अधिकारी डॉः किशोर कुमार कामान ने मंगलवार को महकमे के कोविड 19 की परिस्थिति और वैक्सीनेशन के बारे में से जानकारी दी । 
डॉः किशोर कुमार कामान ने कहा कि महकमे में कुल दो कोविड सेंटर बनाया गया है। जिसमें कोविड केयर सेंटर जोनाई हायर सेकंडरी स्कूल के गर्ल्स हॉस्टल और जोनाई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को कोविड सेंटर बनाया गया है। जोनाई हायर सेकंडरी स्कूल के गर्ल्स हॉस्टल में कुल 40 कोरोना पिड़ीत चिकित्साधीन है और 4 लोगों को छुट्टी दे दी गई है। जिसमें छह गर्भवती महिला शामिल है। इस केन्द्र में बारह वर्ष से कम के आयु के 9 बच्चों को रखा गया है। वहीं सीएचसी में कुल 60 लोगों को रखा गया था । जिसमें से 32 लोगों को छुट्टी दे दी गई है और 25 लोग अभी भी चिकित्साधीन है और दो लोगों को रेफर किया जा चुका है। 
महकमे में कुल रेपिड एंटीजन टेस्ट 44,436 किया गया है ।जिसमें से पाज़िटिव 551 मामले पाया गया । जिसमें से 445 को छुट्टी दे दी गई है । अभी भी 94 एक्टीव केश है । वहीं दो लोगों की मौत हो चुकी है। महकमे में मुरकंगसेलेक रेलवे स्टेशन और रुकसिन में दो स्थानों पर कोरोना टेस्ट सेंटर बनाया गया है। वैक्सीनेशन के क्षेत्र में प्रथम खुराक के रूप में 43070 लोगों को और द्वितीय खुराक के रूप में 6565 लोगों को दिया गया है। वहीं महकमे में कुल 49435 लोगों को टीका दिया गया है।

No comments:

Post a Comment

say somethings

Bottom Ad [Post Page]

| Designed by Colorlib