जोनाई ,निज संवाददाता , 10 जुलाई :--
वनगांव समुहों को शीघ्र ही सर्वेक्षण कर वन कानून 2006 को लागू करने की मांग संयुक्त बोडो गण मंच (यूबीपीओ) ने की है। यूबीपीओ के अध्यक्ष मनोरंजन बसुमतारी और पितांबर ब्रह्मा ने वन कानून 2006 का हवाला देते हुए कहा है कि असम में इस पर कार्रवाई नहीं करने के फलस्वरूप सदियों से वनांचल में रहने वाले जनजाति तथा वनवासी लोग भुमि के अधिकार से वंचित हो रहे हैं। साथ ही काछाड़ वन संमण्डल के अधीन सोनाई राजस्व चक्र के मुनियाखाल गांव पंचायत के हाथीखाल गांव में सन् 1950 से जीवन व्यतीत करने वाले बोडोमुल के रियांग जनजातीय समुदाय के लोगों को वन विभाग द्वारा नोटिस जारी करने पर कड़ी निंदा किया गया है।
वन कानून 2006 के अनुसार 2005 के पुर्व वनांचल के भुमि पर निवास करने वाले जनजातिय वनवासी लोगों का भुमि का अधिकार को सुरक्षित रखा गया है। वन विभाग के द्वारा अतिक्रमण हटाने का अभियान को यूबीपीओ ने अविवेकपूर्ण और अमानवीय अत्याचार का आरोप लगाया है। साथ ही इसे रोकने और वन कानून 2006 को कार्रवाई करने की मांग सरकार से की है।
जोनाई , निज संवाददाता , 17 जुलाई :--
बीटीएडी के बाहर रहने वाले बोडो पृथक मंच तथा ततीय बोडो शांति , समझौता के हस्ताक्षरकारी संगठन संयुक्त बोडो गण मंच के यूबीपीओ के अष्टम वार्षिक प्रतिष्ठा दिवस कल अर्थात 18 जुलाई को बीटीएडी के बाहर के 22 जिला में कोविड प्रोटोकॉल मानकर आयोजन करने का प्रस्ताव लिया गया है। संगठन की ओर से कहा गया है कि प्रति जिले के यूबीपीओ के प्रतिष्ठा दिवस के कार्यक्रम में यूबीपीओ के केन्द्रीय समिति और बोडो कछाडी कल्याण स्वायत्तशासी परिषद के पदाधिकारी हिस्सा लेंगे।
कार्यक्रम के अनुसार कल धेमाजी जिला में यूबीपीओ के तत्वावधान में धेमाजी जयराम स्थित निरुपमा हागजेर बोडो एमी स्कूल में पालन किया जायेगा । जिसमें यूबीपीओ के अध्यक्ष मनोरंजन बसुमतारी आठवें वार्षिक प्रतिष्ठा दिवस का झंडा फहरायेगें । प्रतिष्ठा दिवस के आयोजित होने वाले सभा में मुख्य अतिथि के रूप वीके डब्ल्यू एसपी के प्रधान और यूबीपीओ के प्रतिष्ठापक अध्यक्ष मिहिनेश्वर बसुमतारी उपस्थित रहेंगे।
आंमत्रित अतिथि के रूप में यूबीपीओ के सलाहकार विरेन्द्र कुमार ब्रह्मा ,रत्न बसुमतारी , उपाध्यक्ष सौमश्री बोडो , सांगठनिक सचिव प्राणजिता बोडो , क्रीड़ा सचिव फैलाउ मुसाहारी , कोषाध्यक्ष वृष्टि राम नार्जारी आदि सहित यूबीपीओ के पदाधिकारी असम के 22 जिलों में प्रतिष्ठा दिवस के अवसर पर उपस्थित रहेंगे।
1111223334556778896678800000000986433
जोनाई , निज संवाददाता , 18 जुलाई :---
बीटीएडी के बाहर रहने वाले बोडो पृथक मंच तथा ततीय बोडो शांति , समझौता के हस्ताक्षरकारी संगठन संयुक्त बोडो गण मंच के यूबीपीओ के अष्टम वार्षिक प्रतिष्ठा दिवस आज बीटीएडी के बाहर के 22 जिले में कोविड प्रोटोकॉल मानकर आयोजन किया गया है। संगठन के आदेशानुसार प्रति जिले के यूबीपीओ के प्रतिष्ठा दिवस के कार्यक्रम में यूबीपीओ के केन्द्रीय समिति और बोडो कछाडी कल्याण स्वायत्तशासी परिषद के पदाधिकारी ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के अनुसार आज यूबीपीओ के तत्वावधान में धेमाजी जिला आंचलिक समिति के सहयोग से एक नम्बर टेकजुरी स्थित निरुपमा हागजेर बोडो एमई स्कूल के प्रांगण में आठवां प्रतिष्ठा दिवस का पालन किया गया । जिसमें यूबीपीओ के केन्द्रीय समिति के अध्यक्ष मनोरंजन बसुमतारी ने आठवां वार्षिक प्रतिष्ठा दिवस का झंडा फहराया और सलामी ली ।
यूबीपीओ के जिला समिति के अंतर्गत धेमाजी, गोगामुख ,सिलापथार, सानजारी नौगर ,जोनाई के विभिन्न आंचलिक समितियों के अध्यक्षनेे भी सुबह साढ़े नौ बजे झंडा फहराया। शहिदों के स्मृति में पुष्पांजली अर्पित किया गया। सभा की अध्यक्षता धेमाजी जिला समिति के अध्यक्ष रतिराम बसुमतारी ने किया। सभा का संचालन धेमाजी जिला समिति के महासचिव दिपांकर नार्जारी ने किया। सभा में केन्द्रीय समिति के अध्यक्ष मनोरंजन बसुमतारी ने बीटीएडी के बाहर रहनेवाले बोडो समुदाय के लोगों की राजनैतिक, समाजिक, आर्थिक , भुमि अधिकार सहित विभिन्न ज्वलंत समस्याओं पर विस्तार से जानकारी दी।प्रतिष्ठा दिवस के अवसर पर होने वाले सभा में मुख्य अतिथि के रूप ( वीकेडब्ल्यूएसी ) के प्रधान और यूबीपीओ के प्रतिष्ठापक अध्यक्ष मिहिनेश्वर बसुमतारी , एमएसी के ईएम मोलेन्द्र नार्जारी , धर्मेश्वर बसुमतारी ,रत्न बसुमतारी, विरेन्द्र कुमार ब्रह्मा , सौमश्री बोडो , प्राणजिता बोडो , क्रीड़ा सचिव फैलाउ मुसाहारी , कोषाध्यक्ष वृष्टि राम नार्जारी , सांतला ग्यारी ,हेमकांत दैमारी ,अमल महिलारी आदि सहित यूबीपीओ के पदाधिकारियों ने असम के 22 जिलों में प्रतिष्ठा दिवस के अवसर पर उपस्थित थे।
1121212222122243444546568708808089889
जोनाई , निज संवाददाता , 24 जुलाई :--
नेशनल लिबरेशन फ्रंट आफ बोडोलैंड (एनएलएफबी ) के प्रधान सेनाध्यक्ष एम बाथा , अध्यक्ष आई बी विथौनगौड़ा , उपाध्यक्ष बकु बसुमतारी सहित 23 सदस्यों ने बृहस्पतिवार को हथियार डाल दिए। उल्लेखनीय है कि जनवरी 2020 में तीसरे बोड़ो शांति समझौते पर हस्ताक्षर के बाद एम.बाथा के नेतृत्व में एनडीएफबी के कुछ असंतुष्ट कैडरों के जंगल में लौटने के बाद यह संगठन बनाया गया था। ये ज्यादातर बोडोलैंड प्रादेशिक क्षेत्र (बीटीआर) में सक्रिय था।
माजबाट राजस्व चक्र और माजबाट थाने के अंतर्गत लालपानी पुलिस चौकी के अधीन 37 नं. भैरवकुंड परिषदीय क्षेत्र के शिकारीदांगा गांव में अरुणाचल के घने पहाड़ी जंगलों से पैदल चलकर आए संगठन के मुख्य सेनाध्यक्ष एम बाथा ,अध्यक्ष आईबी बंथिगरा, उपमुख्य सेनाध्यक्ष बोको बसुमातारी सहित 23 उग्रवादी सदस्यों ने आत्मसमर्पण किया।उल्लेखनीय है कि शस्त्र संगठन असम सरकार के मंत्री और शीर्ष क्रम के पुलिस अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण करने पर संयुक्त बोडो गणमंच (यूबीपीओ) के अध्यक्ष मनोरंजन बसुमतारी , सचिव पितांबर ब्रह्मा ने जोरदार तरीके से स्वागत किया है। साथ ही यूबीपीओ संगठन ने कहा है कि अब बोडो समुदाय लोगों में विकास की गति तेजी आएगी।
11111111222222223333333444444555555666
जोनाई , निज संवाददाता , 18 जुलाई :---
बीटीएडी के बाहर रहने वाले बोडो पृथक मंच तथा ततीय बोडो शांति , समझौता के हस्ताक्षरकारी संगठन संयुक्त बोडो गण मंच के यूबीपीओ के अष्टम वार्षिक प्रतिष्ठा दिवस आज बीटीएडी के बाहर के 22 जिले में कोविड प्रोटोकॉल मानकर आयोजन किया गया है। संगठन के आदेशानुसार प्रति जिले के यूबीपीओ के प्रतिष्ठा दिवस के कार्यक्रम में यूबीपीओ के केन्द्रीय समिति और बोडो कछाडी कल्याण स्वायत्तशासी परिषद के पदाधिकारी ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के अनुसार आज यूबीपीओ के तत्वावधान में धेमाजी जिला आंचलिक समिति के सहयोग से एक नम्बर टेकजुरी स्थित निरुपमा हागजेर बोडो एमई स्कूल के प्रांगण में आठवां प्रतिष्ठा दिवस का पालन किया गया । जिसमें यूबीपीओ के केन्द्रीय समिति के अध्यक्ष मनोरंजन बसुमतारी ने आठवां वार्षिक प्रतिष्ठा दिवस का झंडा फहराया और सलामी ली ।
यूबीपीओ के जिला समिति के अंतर्गत धेमाजी, गोगामुख ,सिलापथार, सानजारी नौगर ,जोनाई के विभिन्न आंचलिक समितियों के अध्यक्षनेे भी सुबह साढ़े नौ बजे झंडा फहराया। शहिदों के स्मृति में पुष्पांजली अर्पित किया गया। सभा की अध्यक्षता धेमाजी जिला समिति के अध्यक्ष रतिराम बसुमतारी ने किया। सभा का संचालन धेमाजी जिला समिति के महासचिव दिपांकर नार्जारी ने किया। सभा में केन्द्रीय समिति के अध्यक्ष मनोरंजन बसुमतारी ने बीटीएडी के बाहर रहनेवाले बोडो समुदाय के लोगों की राजनैतिक, समाजिक, आर्थिक , भुमि अधिकार सहित विभिन्न ज्वलंत समस्याओं पर विस्तार से जानकारी दी।प्रतिष्ठा दिवस के अवसर पर होने वाले सभा में मुख्य अतिथि के रूप ( वीकेडब्ल्यूएसी ) के प्रधान और यूबीपीओ के प्रतिष्ठापक अध्यक्ष मिहिनेश्वर बसुमतारी , एमएसी के ईएम मोलेन्द्र नार्जारी , धर्मेश्वर बसुमतारी ,रत्न बसुमतारी, विरेन्द्र कुमार ब्रह्मा , सौमश्री बोडो , प्राणजिता बोडो , क्रीड़ा सचिव फैलाउ मुसाहारी , कोषाध्यक्ष वृष्टि राम नार्जारी , सांतला ग्यारी ,हेमकांत दैमारी ,अमल महिलारी आदि सहित यूबीपीओ के पदाधिकारियों ने असम के 22 जिलों में प्रतिष्ठा दिवस के अवसर पर उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment
say somethings