जोनाई ,निज संवाददाता , 10 जुलाई :------
राज्य के अन्य भागों में कोरोना बिमारी के बढ़ते हुए मामले को संज्ञान में लेते हुए सरकार के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न स्थानों में मेगा वैक्सीनेशन केम्प का आयोजन किया जा रहा है । इसी कड़ी में आज सिसीबोरगांव खंड प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत नामनी सिसी टोंगानी गांव पंचायत के अधीन भागीडिया के टीएमपीके के कार्यालय परिसर में मेगा वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों लोगों ने बढ़- चढ़ कर हिस्सा लिया। जिला के स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ रविधर काकोती ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जिले में वैक्सीन के प्रथम खुराक के रूप में 157193 लोगों को और द्वितीय खुराक के रूप में
27503 लोगों दिया है। प्रथम और द्वितीय खुराक खुराक कुल 184696लोगों को दिया जा चुका है।
वहीं जिले में कोरोना टेस्ट 193248 लोगों का किया गया। कोरोना जांच के दौरान कुल 5505 लोगों के शरीर में पाज़िटिव के मामले पाये गये । जिसमें कुल 4617 लोगों को स्वस्थ होने के बाद छुट्टी दे दी गई है।कुल 877 लोग वर्तमान चिकित्साधीन है ।
दुसरी ओर सिसीबोर गांव प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ पुष्पधर देवरी ने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र में वैक्सीन के अबतक कुल प्रथम खुराक के रूप में 41164 लोगों और द्वितीय खुराक के रूप में 7352 लोगों सहित प्रथम और द्वितीय खुराक कुल 184696 लोगों को वैक्सीनेशन किया गया ।



No comments:
Post a Comment
say somethings