Full width home advertisement

Travel the world

Climb the mountains

Post Page Advertisement [Top]

जोनाई , निज संवाददाता , 22 जुलाई :--

       हिंदी साहित्य भारती की असम शाखा और मरिधल महाविद्यालय के हिंदी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में मुंशी प्रेमचंद की जयंती आगामी 31 जुलाई को धेमाजी जिले के मरिधल महाविद्यालय  के प्रांगण में आयोजित की जाएगी। 


    जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में असम प्रभारी व मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के प्राचार्य और अध्यक्ष डॉ नवीन चन्द्र लोहानी उपस्थित रहेंगे। बीज बक्ता के रूप में हिंदी साहित्य भारती की असम शाखा के अध्यक्ष और तेजपुर विश्वविद्यालय के (सेवानिवृत्त) प्रोफेसर अनंत कुमार नाथ , वक्ता के रुप में तेजपुर विश्वविद्यालय के सहायक निदेशक (राजभाषा) डॉ कुल प्रसाद उपाध्याय , वक्ता के रूप में लखीमपुर कमार्स महाविद्यालय के प्राध्यापिका डॉ मंजुमणि सईकिया, धेमाजी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के शिक्षिका सुश्री बबीता अग्रवाला , हिंदी साहित्य भारती की असम शाखा के महामंत्री व  संयोजक और  मरिधल महाविद्यालय के हिंदी विभागाध्यक्ष  डॉ जोनाली बरुवा उपस्थित रहेंगी। मुंशी प्रेमचंद की जयंती पर विद्यार्थियों में आलेख प्रतियोगिता आरंभ किया जा चुका है । 

उल्लेखनीय है कि मुंशी प्रेमचंद की जयंती प्रति वर्ष 31 जुलाई को मनाई जाती है। मुंशी प्रेमचंद का जन्म 31 जुलाई 1880 को वाराणसी से चार किलोमीटर दूर स्थित लमही गांव में हुआ था। उनका असली नाम धनपत राय श्रीवास्तव था ।






No comments:

Post a Comment

say somethings

Bottom Ad [Post Page]

| Designed by Colorlib