Full width home advertisement

Travel the world

Climb the mountains

Post Page Advertisement [Top]

जोनाई , निज संवाददाता , 21 जुलाई :--
      धेमाजी जिले के जोनाई महकमा में मंगलवार को नये महकमाधिपति के रुप में 2018 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के(आईएएस ) अधिकारी प्रदीप कुमार द्विवेदी ने जिले के अतिरिक्त उपायुक्त जिमली सइकिया काकोती से कार्यभार ग्रहण किया है। यूपीएससी सीएसई 2018 परीक्षा में हिंदी साहित्य वैकल्पिक विषय के साथ उच्च रैंक पर चयनित होने वाले प्रदीप कुमार द्विवेदी की शैक्षणिक योग्यता बी टेक (इलेक्ट्रिकल इंजीनियर) की है। 
       उल्लेखनीय है कि इस महकमे में असम प्रशासनिक सेवा के अधिकारी व महकमाधिपति पार्थ प्रतीम बैरागी से पिछले 17 अगस्त को जिले के अतिरिक्त उपायुक्त व प्रभारी महकमाधिपति के रुप में प्रथम महिला जिमली सइकिया काकोती ने कार्यभार ग्रहण की थी। 
प्रभारी महकमाधिपति जिमली सइकिया काकोती ने महकमा में विकास कार्यो की बहुत ही के कार्य की थी । 
जिसमें जोनाईबाजार , लखी नेपाली तीन आली , रुकसिन आदि के दुकान को हरे रंग से रंगवाने का काम किया था। साथ ही प्रथम महिला प्रभारी महकमाधिपति जिमली सइकिया काकोती ने महकमाधिपति कार्यालय के समीपवर्ती क्षेत्र को सुंदर तरीके से विकास कार्य करवाई थी। 

           प्रभारी महकमाधिपति श्रीमति सईकिया ने महकमाधिपति कार्यालय के सम्मुख स्थित माहात्मा गांधी की प्रतिमुर्ती को नये रुप में स्थापित कराने का कार्य किया था।प्रभारी महकमाधिपति जिमली सइकिया काकोती ने इस संवाददाता से बातचीत करते हुए कहा कि और बहुत ही उन्नयन के कार्य करने का सपना देखा था। जिसमें जोनाई के सदर अंचल के ड्रेनेज सिस्टम को सुधारने का सपना अधुरा रह गया। जिमली सइकिया काकोती की शिवसागर जिले के चराईदेव जिले में भेजा गया हैं। साथ ही उन्होने कहा हमारी सेवा काल में सरकार जहां हमें भेजेगी वहां का कार्य देखना पड़ता है ।साथ ही प्रभारी महकमाधिपति जिमली सइकिया काकोती ने कहा कि जोनाई के लोग बहुत ही अच्छे हैं ।

No comments:

Post a Comment

say somethings

Bottom Ad [Post Page]

| Designed by Colorlib