निज संवाददाता,जोनाई- 20 जुलाई :-
धेमाजी जिले के जोनाई थानांतर्गत आज लाइमेकुरी गांव में स्थानीय लोगों ने 7 ड्रग्स पैडलर को पकड़ने के बाद जोनाई पुलिस को सौंप दिया ।
जिसके बाद महकमा पुलिस अधिकारी भार्गव मुनी दास , सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नेत्र कमल सईकिया , उप निरीक्षक रंजीत कुमार दास सहित पुलिस के जवानों ने मौके पर पहुंचकर नशीली सामाग्री के साथ कुल सात लोगो को गिरफ्तार किया हैं। । जिसमें अरुणाचल प्रदेश के ईस्ट सियांग जिले के पासीघाट के सौ मिल निवासी जोन मुखर्जी (21) , पासीघाट दो माइल निवासी मिलिंग मोयोंग (25) , माजुलीपुर निवासी बाबा दलै (35) , लाइमेकुरी के राकुत कोके गांव निवासी प्रह्लाद कारदंग (35), उजनी विजयपुर गांव के निवासी हितेश मेदक (35) ,एक नंबर माजुलीपुर के जीत दलै (28) और एक नंबर माजुलीपुर के लखी पेगु (48) को गिरफ्तार कर लिया है ।
जोनाई महकमा पुलिस अधिकारी भार्गव मुनी दास ने कहा कि इन लोगो के पास से प्रतिबंधित मादक पदार्थ (ब्राउन शुगर) पांच ग्राम से अधिक और सत्रह ग्राम गांजा , सिरींज, कफ सिरप 6 बोतल और नगद 21000 रुपए सहित मारुति कार बरामद किया है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिये पुलिस ने सात आरोपियों से पुछताछ कर रही हैं। इस संदर्भ में जोनाई सदर थाना में एक मामला दर्ज किया गया है।



No comments:
Post a Comment
say somethings