Full width home advertisement

Travel the world

Climb the mountains

Post Page Advertisement [Top]

जोनाई ,निज संवाददाता, 8जुलाई :-------
धेमाजी जिले के अतिरिक्त उपायुक्त व जोनाई की प्रभारी महकमाधिपति जिमली सईकिया काकोती, महकमा प्रशासन के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों के एक दल ने पिछले तीन दिनों से बाढ प्रभावित क्षेत्र बेराछापरी, उलोनी, जामुगुड़ी , मुलान , बुढीसुती कछाड़ी , सोनवाल काठनी, मालभोग ,राभाकाठनी, तारीमांजगांव , ताड़ी कछाड़ी , शांतिपुर , मालभोग , आकलैंड आदि सहित विभिन्न अंचलों का दौरा किया । इसी कड़ी में आज प्रभारी महकमाधिपति जिमली सईकिया काकोती , प्रभारी सार्किल अफिसर प्रीतम कुमार दास , जोनल अफिसर रोलेन दलै , रमेन गोस्वामी , लाट मण्डल गौतम सुकरांग ,रामनाथ मेधी , जुरीश नामचंद गोहांई सहित अंचल के गांवबुढा और पंचायत के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। प्रभारी महकमाधिपति जिमली सईकिया काकोती ने उलोनी जामुगुड़ी , मुलान और बुड़ीसूती कछाडी़ सहित विभिन्न अंचलों का दौरा कर बाढ प्रभावित क्षेत्र , पथमार्ग और नदियों का भ-कटाव का परिदर्शन किया और लोगों से बातचीत की।
   दुसरी ओर बेराछापरी के सोनवाल काठनी, मालभोग ,राभाकाठनी तारीमांजगांव , ताड़ी कछाड़ी , शांतिपुर , मालभोग , आकलैंड आदि सहित विस्तृत अंचल के दौरे पर प्रभारी महकमाधिपति जिमली सईकिया काकोती , प्रभारी सार्किल अफिसर प्रीतम कुमार दास , जोनल अफिसर और मुरकंग सेलेक जनजाति उन्नयन अधिकारी ईश्वर प्रसन्न सुतिया , जल सम्पद विभाग के अधिकारी जवाहरलाल राय , लाट मण्डल जितु सईकिया आदि सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने हिस्सा लिया ।
  इसी बीच महकमे के सबसे अधिक बाढ व भु-कटाव प्रभावित क्षेत्र कबु छापरी अंचल का दौरा प्रभारी सार्किल अफिसर प्रीतम कुमार दास ,जोनल अफिसर कुशल पेगु , अतिरिक्त जोनल अफिसर राज कुमार पेगु और महकमा के पशु चिकित्सक डा. प्राण प्रकाश बोरा ,लाट मण्डल राजेश पेगु ,मंजील बोरा ,सहित सार्किल अफिस के कई कर्मचारीगण उपस्थित थे ।

No comments:

Post a Comment

say somethings

Bottom Ad [Post Page]

| Designed by Colorlib