जोनाई , निज संवाददाता , 24 जुलाई :-
भारतीय जनता पार्टी के राज्यिक समिति के उपाध्यक्ष (बीकेडब्ल्यूएसी) बोडो कछाडी कल्याण स्वायत्तशासी परिषद के मुख्य कार्यवाही सदस्य मिहिनेश्वर बसुमतारी ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आज बाथौ मंदिर और शिव मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना कर नैवेद्य अर्पित किया और गुरु का आशीर्वाद लिया। आज सुबह करीब साढ़े सात बजे भाजपा के उपाध्यक्ष और बीकेडब्ल्यूएसी के प्रधान मिहिनेश्वर बसुमतारी ने गुवाहाटी के बाथौपुरी आहोम गांव स्थित केन्द्रीय बाथौ मंदिर में दर्शन कर प्रार्थना सभा में हिस्सा लेने के साथ मंदिर के पुरोहित को नैवेद्य अर्पित कर गुरु का आशीर्वाद लिया।
प्रार्थना सभा में शामिल होने के बाद प्रधान मिहिनेश्वर बसुमतारी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि गुरु पूर्णिमा हिन्दू ,जैन , और बौद्ध धर्म के लोग गुरु को सम्मान और कृतज्ञता करने के लिए धार्मिक उत्सव के रूप में मनाया जाता है।
इसके बाद गुवाहाटी के गढसुक पामही के भीमा शंकर मंदिर दर्शन कर पूजा-अर्चना किया।इस अवसर पर बोडो कछाडी कल्याण स्वायत्तशासी परिषद के अध्यक्ष गाम्बारु मुसाहारी , कार्यवाही सदस्य अनिल बसुमतारी , प्रदीप स्वर्गियारी , संयुक्त बोडो गण मंच के उपाध्यक्ष ललित चंद्र ब्रह्मा , कोषाध्यक्ष विष्टिराम नार्जारी , क्रीड़ा सचिव फैलाउ मुसाहारी ,कामरुप जिला समिति के अध्यक्ष प्रदीप बसुमतारी , सचिव सनी बोडो ने हिस्सा लिया।



No comments:
Post a Comment
say somethings