धेमाजी जिले के जोनाई महकमा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जेबी विकास ट्रस्ट ने कोरोना वरियर्स को भी सम्मानित करने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन जोनाई बालिका महाविद्यालय के प्रांगण में किया गया ।
इस अवसर पर जेबी विकास ट्रस्ट के सीएमडी राजु चौधरी , जेबी विकास ट्रस्ट के कानूनी सलाहकार टोनी बरुवा सहित कई सदस्यों ने हिस्सा लिया ।जिसमें स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों और संवाददाता को कोरोना वरियर्स के यौद्धा के रूप में भी सम्मानित किया गया।
जिसमें स्वास्थ्य विभाग के जिले के संयुक्त निदेशक डॉ रोनीधर काकती , जोनाई महकमा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ किशोर कुमार कामान, सिसीबरगांव के एसडीएमओ डॉ पुष्पधर देवरी, जोनाई खंड प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रोग्राम मैनेजर रोज बरुवा , डेकापाम एमपीएचसी के डॉ शशिकांत पनयांग ,सीएचओ अविजीत देवरी ,जोनाई बालिका महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ खर्गेश्वर पेगु आदि सहित स्वास्थ्य विभाग के एएनएम , जीएनएम, आशा कर्मियों और टेक्नेशियन आदि को सम्मानित किया गया। जिसमें जेबी विकास ट्रस्ट के सीएमडी ने कुल 56 कोविड वरियर्स को एक फुलाम गामोछा और एक प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
कोविड वरियर्स सम्मान कार्यक्रम में जिले के संयुक्त निदेशक डॉ रोनीधर काकती , महकमा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ किशोर कुमार कामान , सिसीबरगांव के महकमा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पुष्पधर देवरी और बालिका महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ खर्गेश्वर पेगु ने अपने संबोधन भाषण में जेबी विकास ट्रस्ट के सीएमडी राजु चौधरी के समस्त सदस्यों और अंतरंग एनजीओ को को धन्यवाद ज्ञापन किया।



No comments:
Post a Comment
say somethings