जोनाई , निज संवाददाता , 17 अगस्त :---- धेमाजी जिला पत्रकार संघ के सदस्य और जोनाई प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष अपूर्व पेगु की आज किडनी की बिमारी से मौत हो गई । अपूर्व पेगु की मृत्यु की सूचना मिलते ही अंचल में शोक की लहर दौड़ गई।
श्रीपेगु की मृत्यु पर जोनाई प्रेस क्लब और धेमाजी जिला पत्रकार संघ ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त किया है। अपूर्व पेगू लंबे समय तक जोनाई से असम टॉक्स के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया चैनल से जुड़े रहे । अपुर्व पेगु पिछले लंबे दिनों से किडनी की बिमारी से पिड़ीत थे । उल्लेखनीय है कि श्री पेगु की आज हालत ज्यादा खराब होने पर उन्नत चिकित्सा के लिए एम्बुलेंस से डिब्रूगढ़ ले जाया जा रहा था। जिस दौरान बीच रास्ते में ही श्रीपेगु ने दम तोड दिया और उन्हें वापस उनके निवास स्थान पर लाया गया।
अपुर्व पेगु की मृत्यु पर धेमाजी जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष अश्विनी दुवरा , सचिव भास्कर सभापंडित और जोनाई प्रेस क्लब के अध्यक्ष गौतम पेगु , सचिव भास्कर तायेंग ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है । साथ ही जोनाई प्रेस क्लब के सदस्यों ने आज देर शाम प्रेस क्लब के अर्धनिर्मित भवन के सामने अपुर्व पेगु के मृत्यु पर एक श्रंद्धाजलि कार्यक्रम का आयोजन किया और सभी सदस्यों ने एक मिनट का मौन प्रार्थना किया गया।



No comments:
Post a Comment
say somethings