जोनाई , निज संवाददाता, 31 अगस्त :---
धेमाजी जिले के जोनाई महकमा में दिल्ली स्थित गूंज नामक स्वयं सेवक संगठन के वित्तीय सहयोग से और महकमे के अग्रणी एनजीओ नर्थ स्टार क्लब के बैनर तले महकमे के प्रायः आठ गांव के बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत समाग्री वितरित किया गया।
नर्थ स्टार क्लब ने शांतिपुर ,मालभोग, सोनवाल काठोनी ,राभा काठोनी ,सुतियासुक , सोनवालसुक , नंबर तीन और चार नंबर सिले गांव के बाढ प्रभावित क्षेत्रों में प्राय तीन सौ लोगो को अतिआवश्यक समाग्री वितरण किया गया। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोगों को चावल ,दाल ,चाना ,चीनी, मिठातेल ,साबुन ,नमक और नेपकिन वितरण किया गया।
साथ ही नर्थ स्टार क्लब ने उपरोक्त गांव में मवैशियो के लिए कुल चार सौ परिवारों को प्रति परिवार बीस किलो ग्राम धान की भूसी वितरण किया।इस वितरण कार्यक्रम के अवसर पर नर्थ स्टार क्लब के अध्यक्ष नव ज्योति देवरी , सचिव प्रमोद पाव और शिक्षक व क्लब के सलाहकार कलेश्वर पाव ने हिस्सा लिया।



No comments:
Post a Comment
say somethings