धेमाजी जिले के जोनाई महकमा में एसबीआई के जोनाई शाखा में सिक्योरिटी गार्ड को पैसे दिए बगैर कोई काम असंभव ही नामुमकिन भी है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) की जोनाई शाखा में आधार लिंक , केवाईसी हो या नया पासबुक सबके लिए आपको पैसे दिए बगैर काम नहीं बन पायेगा। जी हां केवाईसी के लिए आपको दो से तीन सौ रुपए देने पड़ेंगे बैंक में तैनात सिक्योरिटी गार्ड को अन्यथा आप प्रतिदिन बैंक में लाईन में लगे रहिए और बैंक के चक्कर काटते रहिए।अगर आप बैंक में तैनात सिक्योरिटी गार्ड को दो सौ से तीन सौ रुपए भुगतान कर देते हैं तो आपको स्पैशल लाईन में एंट्री करा दिया जाएगा, और आप को उसी दिन या दुसरे दिन आपका काम कराकर रख दिया जाता है। नाम न छापने के शर्त पर एसबीआई जोनाई शाखा के एक ग्राहक ने बताया कि जोनाई एसबीआई शाखा में तैनात सिक्योरिटी गार्ड को पैसे देने से बैंक के कोई काम जल्द हो जाता है। सिक्योरिटी गार्ड को अपनी काम को सौंप दिजिए आपका काम हो जाएगा। एसबीआई की जोनाई शाखा के एक और ग्राहक ने बताया कि नया पासबुक को प्रिंट कराने जाने पर बैंक कर्मचारी कहते हैं पासबुक नहीं है । मगर डि्युटी में तैनात कर्मचारी तुरंत कहते हैं चाय खर्चा देने पड़ेंगे ,अगर ग्राहक राजी हुए तो सौ दो सौ लेकर तुरंत पासबुक दे देते हैं। एसबीआई में तैनात सिक्योरिटी गार्ड आपका पासबुक प्रिंट भी करा देते हैं।
जी हां आपकी तत्काल सेवा में हाजिर है , एसबीआई के जोनाई शाखा के सिक्योरिटी गार्ड । देश के प्रधानमंत्री कहते हैं खांउगा ना खाने दूंगा मगर एक नजर जोनाई के एसबीआई के शाखा में सिक्योरिटी गार्ड पर डालेंगे तो उन्हें भी अफसोस होने लगेगा । स्थानीय लोग और कुछ व्यवसायी कहते हैं बैंक में लाइन के चक्कर में पुरे दिन साफ हो जाते हैं मगर काम भी नहीं हो पाता है। स्थानीय लोगों ने जोनाई एसबीआई शाखा के सिक्योरिटी गार्ड पर नकेल कसने की सरकार से मांग की है।



No comments:
Post a Comment
say somethings