Full width home advertisement

Travel the world

Climb the mountains

Post Page Advertisement [Top]

जोनाई , निज संवाददाता ,03 सितंबर :------
धेमाजी जिले के जोनाई महकमा में दा एंट एनजीओ के वित्तीय सहयोग और जोनाई के अग्रणीय एनजीओ नर्थ स्टार क्लब तथा धेमाजी जिले के अर्थ समाजिक विकाश संस्था के सहयोग से आज एक दिवसीय मानसिक रोग चिकत्सा शिविर का आयोजन नर्थ स्टार क्लब के निजी कार्यालय में किया गया।
 जिसमे दा एंट (मिता) नामक एनजीओ के मानसिक रोग चिकित्सक डॉः निलेश मोहिते ने मानसिक रोगियों के आनलाइन के जरिए स्वास्थ्य जांच कर दवा वितरण किया । इस अवसर पर नर्थ स्टार क्लब के अध्यक्ष नब ज्योति देवरी,सचिव प्रमोद पाव ,स्वेच्छासेवक दीपशिखा गोगोई , कविता पातर ,सुरज पाण्डेय और अर्थ समाजिक विकाश संस्था के मुख्य संचालक नब ज्योति दत्त तथा समन्वयक रुबुल सुतिया ने महत्वपूर्ण भुमिका निभाई।
मानसिक रोग चिकित्सा शिविर में कुल 31 रोगियों के स्वास्थ्य को परीक्षण किया गया। उल्लेखनीय है कि प्रथम मानसिक रोग चिकित्सा शिविर पिछले तीन अप्रैल को जोनाई के गांधी पथमार्ग के नर्थ स्टार क्लब के निजी कार्यालय के प्रांगण में आयोजित किया गया था। नर्थ स्टार क्लब के सहयोग से प्रत्येक माह के प्रथम शुक्रवार अर्थात आगामी 01 अक्टुबर (शुक्रवार) को मानसिक रोगी चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

say somethings

Bottom Ad [Post Page]

| Designed by Colorlib