जोनाई , निज संवाददाता- 04 सितंबर :----
ईस्ट सियांग जिला के पासीघाट स्थित कारागार से पिछले 11 जुलाई को जेल से भागने वाले सातों कैदियों को पकडवाने में पुलिस की मदद करने वाले सभी समाजिक संगठनो तथा विभिन्न गांव के लोगो को ईस्ट सियांग जिले के पुलिस अधीक्षक सुमित झा ने धन्यवाद ज्ञापन किया हैं।
ईस्ट सियांग जिला के जिला पुलिस अधिक्षक सुमित झा ने अपने कार्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि पासीघाट जेल से भागने वाले अभिजीत गोगोई , कालेन आपांग, सुभाष मंड़ल, तारो हमाम, तालोम पानयिंग, राजा तायेंग और दानी गामलिन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं।
साथ ही उऩ्होने इऩ लोगो को गिरफ्तार करने के लिये जिला के विभिन्न थाना पुलिस प्रभारीय़ों की भी प्रशंसा की।



No comments:
Post a Comment
say somethings