Full width home advertisement

Travel the world

Climb the mountains

Post Page Advertisement [Top]

जोनाई , निज संवाददाता , 12अक्टूबर :------
धेमाजी जिले के जोनाई महकमा में आज शाम को करीब सात बजे हुई एक सड़क दूर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 
 जानकारी के अनुसार शाम को राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 515 पर सार्किट हाउस के अस्थाई कर्मचारी प्रदीप बोरा (36) सार्किट हाउस से निकल कर सड़क मार्ग पर पर पैदल चलने के दौरान पीछे से आ रही स्कुटी सवार इनादुल अली (19)ने टक्कर मार दी।
 जिसमें प्रदीप बोरा और इनादुल अली और उसके साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें तत्काल रुकसिन स्थित देबजनी निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया । जहां प्रदीप बोरा और इनादुल अली की हालत गंभीर होने पर जोनाई के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। 
जहां डाक्टरों ने प्राथमिक चिकित्सा करने के बाद प्रदीप बोरा और इनादुल अली को 108 से डिब्रूगढ़ स्थित असम चिकित्सा महाविद्यालय में रेफर किया गया। इनादुल अली के और एक अन्य साथी ने रुकसिन चिकित्सालय में प्राथमिक चिकित्सा कराने के बाद फरार हो गया । 
जोनाई के कार्यवाही दण्डाधीश नयनमणि दत्त और सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नेत्र कमल सैकिया ने घटनास्थल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंच कर जांच-पड़ताल शुरू कर दिया है।

No comments:

Post a Comment

say somethings

Bottom Ad [Post Page]

| Designed by Colorlib