जोनाई , निज संवाददाता , 17 अक्टूबर :---
आज के समय जहां हर युवा अपना समय भौतिक सुखों में जीवन यापन कर रहे हैं। वहीं जोनाई महकमा में लायंस क्लब आफ जोनाई के कुछ समाजसेवको का समुह मिलकर समाजसेवा के कार्य में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं।
लायंस क्लब आफ जोनाई के सदस्यों ने लगातार कई महीनों से समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य का प्रदर्शन कर रहे हैं। धेमाजी जिले के जोनाई महकमा में लायंस क्लब आफ जोनाई के बैनर तले और अरुणाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक के सहयोग से आज करीब 1500 जरूरत मंदो के बीच खिचड़ी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अरुणाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक के रुकसीन शाखा के प्रबंधक सुश्री वंदना दे ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
जिसमें लायंस क्लब आफ जोनाई के अध्यक्ष लायन पार्थ क्षेत्री , उपाध्यक्ष लायन पुरुषोत्तम गुप्ता , महासचिव लायन दीप कलिता , लायन मनोज वर्मा,लायन अमर सैकिया ,लायन पवन वर्मा ,लायन रंजीत नाथ , लायन अमित कुम्बांग, लायन जितेंद्र सोरहिया ,लायन हेमंत बसुमतारी, लायन अजहरुद्दीन अली और नर्थ स्टार क्लब के चैयरमेन नव ज्योति देवरी आदि सहित कई लायंस क्लब आफ जोनाई के सदस्यों ने हिस्सा लिया। उल्लेखनीय है कि विश्व खाद्य दिवस और लायंस क्लब के इंटरनेशनल प्रेसीडेंट डग्लास एक्स अलेक्जेंडर के जन्मोत्सव 10 से 19 अक्टूबर तक मनाया जाएगा।
लायंस क्लब आफ जोनाई के अध्यक्ष लायन पार्थ क्षेत्री, उपाध्यक्ष लायन पुरुषोत्तम गुप्ता और महासचिव लायन दीप कलिता ने इस संवाददाता को बताया कि जन्मदिन के अवसर पर गरीब लोगों के बीच खिचड़ी का वितरण किया गया। इस जन्मोत्सव की शुरुआत करते हुए लायंस क्लब आफ जोनाई के द्वारा रविवार को रुकसिन गेट , लखी नेपाली तीन आली , जोनाई बाजार , मुरकंगसेलेक रेलवे स्टेशन आदि सहित कई स्थानों पर स्टॉल लगाकर जरूरतमंद गरीबों के बीच खिचड़ी वितरण किया।



No comments:
Post a Comment
say somethings