Full width home advertisement

Travel the world

Climb the mountains

Post Page Advertisement [Top]

जोनाई 6 अक्टूबर: करीब दो महीने पुर्व एक बच्ची का अपहरण कर फरार होने वाले अर्जून पेगु को आखिरकार जोनाई पुलिस ने गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल कर ली हैं। जिससे स्थानीय लोगो ने भी पुलिस की इस कामयाबी पर प्रसन्नता व्यक्त किया हैं।
 उल्लेखनीय है कि 11 अगस्त की शाम को जोनाई सदर थाने के समीप गांधी मैदान के पास स्थित जोनाई अग्निशमन विभाग के एसओ प्रशांत पेगू की 5 वर्षीय पुत्री कुमकुम पेगू घर के समीप ही अपने दोस्तों के साथ खेल रही थी। तभी अर्जुन पेगू नामक आरोपी ने उक्त बच्ची को अपने कार से अगवा कर लिया था। 
जोनाई पुलिस ने इस अपहरणकांड़ की त्वरित कार्रवाई करते हुए अरुणाचल प्रदेश की रुकसिन पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चला कर अगली सुबह कुमकुम पेगु को सकुशल अपहरणकर्ता के चुंगल से बरामद कर लिया । पुलिस की जोरदार अभियान के चलते अपहरणकर्ता उक्त बच्ची को एक सुनसान ईलाका में छोड़कर फरार हो गया था।
    इस घटना को अंजाम देने के बाद अपहरणकर्ता अर्जुन पेगू पिछले दो महिने से फरार था। वहीं अपहरणकर्ता अर्जुन पेगू को पकड़ने के लिए पुलिस ने अपनी कार्रवाई जारी रखी। जिसके बाद गुप्त सुचना के आधार पर धेमाजी जिला पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में जोनई पुलिस ने अपहरणकर्ता अर्जुन पेगू को़ गुवाहाटी के जोराबाट से गिरफ्तार कर लिया़। जिसके बाद उसे आज अर्जुन पेगू को जोनाई सदर पुलिस थाना लाया गया । जोनाई पुलिस ने अपहरणकर्ता अर्जुन पेगू की स्वास्थ्य जांच कराने के बाद उसे अदालत के पेश किया और आवश्यक कार्रवाई करते हुए मामले की छानबीन जारी रखी हैं। दुसरी ओर बताया गया हैं कि बच्चें का अपहरण करने वाला अर्जुन पेगू नशा का आदि होने के साथ-साथ कार चोरी के वारदातों में भी शामिल हैं।

No comments:

Post a Comment

say somethings

Bottom Ad [Post Page]

| Designed by Colorlib