पासीघाट से लौटकर मनोज कुमार प्रजापति- 20 नवंबर- देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपना पदभार ग्रहण करने के बाद समुचे पुर्वोत्तर के विकास पर पुरे तरह से जोर दे रहे हैं। वे पुर्वोत्तर की प्राकृतिक संपदा तथा सौंदर्य का हमेशा से जिक्र करते रहे हैं। यह कहना हैं केन्द्रिय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग तथा आयुष मंत्री सर्वानंद सोनोवाल का। आज पासीघाट स्थित नार्थ ईस्ट ईंस्टटियुट आफ फाल्क मेडिसिन (NORTH EAST INSTITUTE OF FOLK MEDICINE) के प्रांगण में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री सोनोवाल ने कहा कि पुर्वोत्तर में आयुर्वेद के विकास के लिये केन्द्रिय सरकार के साथ सभी लोगो से सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि अरुणाचल प्रदेश के पासीघाट स्थित उक्त संस्थान को देश के अग्रणी संस्थानों में शामिल करने का आह्वान किया और संस्थान की ढांचागत विकास के लिये एक सौ करोड़ रुपये देने का आश्वासन दिया।साथ ही उन्होने कहा कि पासीघाट में जल्द ही एक आयुर्वेद कालेज, साठ बिस्तर युक्त अस्पताल के साथ ही स्पोर्ट कामप्लेक्स बनाया जायेगा। साथ ही उन्होने कहा कि मोदी जी के निर्देश पर आज केन्द्रिय मंत्री हमेशा पुर्वोत्तर के दौरा पर रहते हैं।
इस अवसर पर अरुणाचल के स्वास्थय मंत्री आलो लिबांग, डिब्रुगढ़ के विधायक प्रशांत फुकन, आयुष मंत्रालय के उप सचिव यशवीर सिंह, पासीघाट पश्चिम के विधायक निनोंग ईरिंग, ईस्ट सियांग जिला की उपायुक्त ड़. किन्नी सिंह, जिला पुलिस अधिक्षक सुमित झा, , ऋतुपर्ण बरुवा, ऋषिकेश गोस्वामी, सुबास दत्त, रुपा कामान, आरके शर्मा सहित कई गण मान्य व्यक्ती उपस्थित थे। आज के इस समारोह में स्वागत भाषण नार्थ ईस्ट ईंस्टटियुट आफ फाल्क मेडिसिन के संचालक रविन्द्र तेरान ने दिया तथा इस अवसर पर सार्टिफाईड़ ट्रेडिशनल हिलर्स आफ नार्थ ईस्टर्न ईंडिया नामक पुस्तक का विमोचन किया।



No comments:
Post a Comment
say somethings