Full width home advertisement

Travel the world

Climb the mountains

Post Page Advertisement [Top]

जोनाई , निज संवाददाता , 17 नवंबर :----
धेमाजी जिले के अतिरिक्त उपायुक्त उत्पल दलै ने
 जोनाई महकमा के महकमाधिपति का दायित्व मंगलवार को ग्रहण किया। जोनाई महकमाधिपति का दायित्व ग्रहण करने के बाद धेमाजी जिले के अतिरिक्त उपायुक्त उत्पल दलै ने महकमे के मुरकंगसेलेक टाउन हाई स्कूल का औचक निरीक्षण किया। अपने भ्रमण करने के दौरान अतिरिक्त उपायुक्त उत्पल दलै ने विद्यालय के नौंवीं और दसवीं कक्षा के छात्रों के साथ मत विनमय किया। साथ ही श्रीदलै ने छात्रों से अपने जीवन के लक्ष्य पर पहुंचने के लिए कठोर परिश्रम करने का अनुरोध किया। साथ ही विद्यालय के छात्रों से मोबाइल का सदुपयोग करने की अपील किया। इसके बाद श्रीदलै ने नवनिर्मित लाइब्रेरी भवन का निरीक्षण किया। इसी बीच प्रभारी महकमाधिपति उत्पल दलै ने जोनाई महकमा सदर के नवनिर्मित एचपी पैट्रोलियम के एमएस मुरकंगसेलेक पेट्रोल और डीज़ल डिपो का अनुष्ठानिक रुप से उद्घाटन किया ।इस उद्धाघाटन अवसर पर मिसिंग स्वायत्तशासी परिषद के कार्यवाही सदस्य नरेश कुम्बांग , सार्किल आफिसर ऋतु पल्लव बरुवा, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के अधीक्षक अजित कुटुम , वरिष्ठ नागरिक बगाराम देवरी,ब्रजेन दलै , रोहिणी तायुंग दलै आदि सहित स्थानीय लोग उपस्थित थे। दुसरी ओर धेमाजी जिला के अतिरिक्त उपायुक्त और महकमा के प्रभारी महकमाधिपति उत्पल दलै ने जोनाई महकमा के बाहिर जोनाई पंचायत में स्थित प्रगति हाई स्कूल में मिसिंग स्वायत्तशासी परिषद के पुंजी से नव निर्मित अतिरिक्त भवन का उद्घाटन किया

No comments:

Post a Comment

say somethings

Bottom Ad [Post Page]

| Designed by Colorlib