जोनाई , निज संवाददाता , 13 नवंबर :
अखिल असम गोर्खा छात्र संघ की धेमाजी जिला समिति के तत्वावधान में सिलापथार स्थित एमआरडी अस्पताल के विरोध में आज डिमौ में राष्ट्रीय राजमार्ग 515 का अवरोध किया ।पथावरोधकारियों ने आरोप लगाते हुए कहा है कि गत बारह सितंबर को डिमौ के लामा पाले गांव के रंजु गिरी नामक एक महिला के पेट में दर्द होने पर सिलापथार स्थित एमआरडी निजी नार्सिंगहोम में ले जाया गया। जहां पर डाक्टरों ने अल्ट्रासाउंड कर बाईं ओर पेट में ट्युमर होने की जानकारी दी। जिसके पश्चात गत 21सितंबर को चिकित्सकों के परामर्श अनुसार एमआरडी निजी नार्सिंगहोम में आपरेशन किया गया। मगर चिकित्सकों को ट्युमर नहीं मिली । जिसके बाद महिला की स्थिति खराब होने लगी। जिसके बाद उक्त महिला को डिब्रूगढ़ के आदित्य नार्सिंग होम में भर्ती कराया गया। जहां डाक्टरों ने महिला के पेट में दाहिनी ओर ट्युमर होने की जानकारी दी।
एमआरडी नामक निजी नार्सिंग होम में गलत चिकित्सा के कारण परिवार वालों के सामने भारी मुश्किलों का सामना करने के साथ ही आर्थिक परेशानी भी हो गई है। चिकित्सालय के गलत इलाज के विरोध में गोर्खा छात्र संघ ने दो घंटे का पथ अवरोध कर जमकर नारेबाजी किया। प्रर्दशन कारियों ने गलत चिकित्सा से पिडीत महिला को उन्नत चिकित्सा मुहैया कराने, पीडित महिला के परिजनों को मुआवजा देने , एमआरडी निजी नार्सिंगहोम का अनुज्ञा पत्र रद्द करने , गलत चिकित्सा करने वाले चिकित्सक को गिरफ्तार करने सहित कई मांगो के समर्थन में धेमाजी जिला उपायुक्त को एक स्मारक पत्र प्रदान किया ।



No comments:
Post a Comment
say somethings