देशभर में हिरो बाइक कम्पनी ने सात अक्टूबर से सात नवंबर तक एक माह चलने वाली फेस्टीव आफर सेल में हिरो बाइक की सेल कर पूर्वोत्तर चैम्पियनशिप 2021 में प्रथम स्थान हासिल करने वाले हिरो के धेमाजी जिले के जोनाई महकमा के सबसे पुराने प्रतिष्ठित प्रतिष्ठान उड़ीसा मोटर्स हिरो जोनाई ने पुरे पूर्वोत्तर में एक मिशाल कायम किया है। जिसके उपलक्ष्य पर हिरो बाइक कंपनी के क्षेत्रीय मुख्य कार्यालय के तत्वावधान में गत 08 दिसंबर को गुवाहाटी स्थित सोनापुर के स्ट्रींग वैली रिसोर्ट के प्रांगण में कम्पनी के तरफ से टीडी हिरो लखीमपुर के अधीन जोनाई के हिरो बाइक एआरडी डीलर उड़ीसा मोटर्स जोनाई को 100/110 सीसी सेल पर हिरो 2021 चैम्पियनशिप का खिताब प्रदान किया। इस अवसर पर हिरो बाइक कंपनी के क्षेत्रीय प्रमुख बी. स्वामीनाथन और क्षेत्रीय विक्रय विभाग के प्रवंधक रोजर वारैन के संयुक्त रुप से हस्ताक्षरित मानपत्र को क्षेत्रीय प्रमुख बी. स्वामीनाथन ने एक ट्राफी और मानपत्र प्रदान किया। इस मौके पर हिरो बाइक कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी क्रमशः एएनई सेल्स हेड विकास शर्मा, एरिया सेल्स मैनेजर राम प्रसाद घोष , घनश्याम बागड़ा , उगेन भुटिया , रुप ज्योति बर्मन ,सुकन्या देवी ,ब्रतीन साहा , संदीपन चौधरी , श्रीयंस अग्रवाल , शुभम कुमार सहित अन्य कई हिरो कम्पनी के कर्मचारीगण उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि टीडी हिरो लखीमपुर के अधीन कुल चार एआरडी टाप फाइव में शामिल हैं । जिसमें सिलापथार के एमडी मोटर्स, ढेकुआखाना के एनोक्स इंटरप्राइजेज और गोगामुख के अंकित मोटर्स भी है।
Travel the world
Climb the mountains
Jonai News
जोनाई के प्रतिष्ठित प्रतिष्ठान उड़ीसा मोटर्स हिरो एआरडी डीलर ने 100/110 सीसी बाइक के सेल में पूर्वोत्तर में चैम्पियनशिप में प्रथम स्थान हासिल किया।
Tags: Jonai News
Subscribe to:
Post Comments (Atom)



No comments:
Post a Comment
say somethings